फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल के अलावा इन बड़े सितारों का भी आया जमीन विवाद में नाम

Tue, 13 Sep 2016 06:08 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Kapil Sharma
जमीन या प्रोपर्टी से जुड़े विवाद में कपिल शर्मा  ऐसे पहले सितारे नहीं हैं, जोकि चर्चाओं में आए हो। इससे पहले भी कई सितारे हैं, जिनके खिलाफ जमीन या जगह घेरने के चलते शिकायत दर्ज की गई और नोटिस दिए गए हैं। इतना ही नहीं विवाद बढ़ने के बाद इन मुद्दों पर बवाल काफी समय तक मचा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
कपिल पर अवैध निमार्ण करने का आरोप

ताजा मामला कपिल शर्मा का है, जिनके ऊपर कानून की धज्जियां उड़ा कर अवैध निर्माण करने का आरोप है। कपिल पर गोरेगांव और वर्सोवा में अपने बंगले पर अवैध निर्माण करने का आरोप है, इसी बीच बीएमसी की तरफ से उन्हें नोटिस भी दिया गया है।

बताते चलें कि कपिल ने बीएमसी अधिकारियों पर पांच लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

3 of 5
इरफान खान को भी बीएमसी का नोटिस

कपिल की तरह इरफान खान पर भी कानून को तोड़ने का आरोप है। अवैध निर्माण के आरोप में उन्हें भी बीएमसी की ओर से नोटिस दिया गया है। खबरों के अनुसार इरफान ने गोरेगांव में अपने एक फ्लैट का  अवैध निर्माण करवाया है।
इसी अपार्टमेंट में कपिल शर्मा का फ्लैट पांचवी मंजिल पर है।

उन्हें भी हाल ही में फ्लैट में अवैध निर्माण करने के चलते नोटिस जारी किया गया है। वहीं इरफान का फ्लैट 9वीं मंजिल पर है। इसी बिल्डिंग में चौथी और 12वीं मंजिल पर रहने वाले कई लोगों को नोटिस जारी हुआ है। 

4 of 5
Shahrukh Khan
शाहरुख के 'मन्नत' के बाहर बने रैंप से मचा था बवाल 

किंग खान के आलीशान बंगले 'मन्नत' के बाहर बने रैंप से भी काफी समय तक बवाल मचा रहा था। शाहरुख के रैंप को तोड़ने के बाद  बीएमसी ने उनके ऊपर दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। बताते चलें कि शाहरुख के बंगले के बाहर बने इस रैंप से अक्सर जाम लग जाता था और आस पड़ोस के लोग इससे खासे परेशान रहते थे।

नियम तोड़ने और लंबे विवाद के बाद गैरकानूनी रैंप तोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेमा मालिनी पर धोखे से जमीन लेने का आरोप

बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी के साथ बी प्रोपर्टी से बवाल जुड़ा हुआ है। उनके ऊपर आरोप था कि उन्होंने मुंबई में डांस स्कूल के लिए कोड़ियों के भाव जमीन पर कब्जा किया है। बताते चलें कि एक आरटीआई में खुलासा हुआ है कि स्कूल खोलने के लिए करोड़ों की 2000 वर्ग मीटर जमीन 70,000 रुपये में आवंटित की गई थी।

हालांकि, हेमा ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया है और कहा है कि उन्हें जमीन सरकारी नियमों के तहत ही मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें