फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में महिला की नृशंस हत्या, जान बचाने को चिल्लाते हुए दौड़ी, तस्वीरें...

Tue, 13 Sep 2016 12:36 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
murder - फोटो : rajeev gupta/ amarujala
देहरादून में चंद्रबनी खालसा के जंगल में एक महिला की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई। लकड़ी का फट्टा सिर पर बरसाने के साथ गला दबाकर उसे मारा गया है। देर रात महिला की पहचान लखीमपुर की मधु के रूप में हो गई। वह अपने परिवार के साथ दो माह पहले ही देहरादून आई थी। पुलिस को महिला के पति पर हत्या का शक है। पुलिस ने आरोपी पति को देर रात में गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

2 of 10
murder
सुबह मौके ‌पर पहुंची पुलिस ने बताया कि महिला ने जान बचाने के लिए संघर्ष किया है। वो इधर से उधर दौड़ी भी, लेकिन हत्यारे से नहीं बच पाई। शोर-शराबा हुआ तो आरोपी मौके पर ही साइकिल और दूसरा सामान छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश में जंगल की कांबिग भी की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। घटनास्थल पर जुटे लोग महिला की पहचान नहीं कर सके।
विज्ञापन

3 of 10
murder
पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के चंद्रबनी खालसा के जंगल में सोमवार सुबह सवा दस बजे के करीब कुछ बच्चे खेलने के बाद वापस घर आ रहे थे। इसी बीच उन्हें महिला के चीखने और चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। घबराए बच्चों ने आबादी में जाकर जानकारी दी तो गांव प्रधान भगवान सिंह बिष्ट अन्य ग्रामीणों के साथ मौके की तरफ दौड़ गए।

4 of 10
murder
इसी दौरान सफेद कमीज पहने एक युवक तेजी से जंगल की तरफ भागा तो लोगों को शक हुआ। पास में ही खून और झाड़ियों में महिला का अर्द्धनग्न अवस्था में शव पड़ा मिला तो वह सारा माजरा समझ गए। कई ग्रामीण युवक के पीछे जंगल की तरफ चले गए। इसी बीच मौके पर आए एसएसपी डा. सदानंद दाते और एसपी सिटी अजय सिंह भी कई थानों की पुलिस और पीएसी के साथ घने जंगल में घुस गए। रास्ते में आरोपी युवक के भागकर जाने की पुष्टि तो हुई, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका।
विज्ञापन

5 of 10
murder
महिला की हत्या की खबर फैली तो जंगल में सैकड़ों ग्रामीणों का जमघट लग गया। काफी प्रयासों के बाद महिला की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों को भी बुलाया गया, लेकिन महिला हर किसी के लिए अनजान थी। हत्यारोपी मौके पर साइकिल के अलावा लकड़ी का फट्टा, मिट्टी के तेल और थिनर से भरी दो बोतल छोड़ गया है। यह दोनों बोतल एक थैले में रखी हुई थी। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि महिला का पति आशाराम मजदूरी करता है और वह अपने तीन बच्चों को यह बताकर गया है कि वह मधू को खोजने जा रहा है। 
विज्ञापन

6 of 10
murder
घटनास्थल के पास से युवक द्वारा छोड़ी गई साइकिल बरामद हुई है, जिस पर एक थैला लटका हुआ था। थैले में मिट्टी का तेल और थिनर भरी दो बोतलें पाई गई है। आरोपी यह सामान किस इरादे से लाया था, अभी यह पूरी तरह साफ नहीं हो सका है, लेकिन कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही है। हो सकता है कि आरोपी महिला की पहचान मिटाने की गरज से चेहरा आदि जलाने में उसका प्रयोग करता, लेकिन ग्रामीणों के आने के कारण वह अपनी योजना पर अमल नहीं कर सका। यह भी आशंका है कि हत्यारोपी कोई पुताई अथवा कारपेंटर तो नहीं था। इन तमाम पहुलओं पर पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी है। 
विज्ञापन

7 of 10
murder
हत्यारोपी से बचने के लिए महिला चिल्लाई थी, लेकिन उस समय बच्चों के अलावा आसपास कोई नहीं था। प्रधान भगवान सिंह बिष्ट ने बच्चों के हवाले से बताया कि महिला चिल्ला रही थी कि मां बचा लो। बच्चों को लगा था कि कोई महिला पेड़ से गिर गई, लेकिन डर की वजह से वह पास में नहीं गए। जब तक वह लोग आए कातिल अपने मंसूबों को अंजाम दे चुका था। 

8 of 10
murder
पुलिस की महिला की पहचान के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। पुलिस के व्हाट्स एप ग्रुप में महिला का फोटोग्राफ भेजने के साथ जिले भर की पुलिस को महिला की गुमशुदगी की सूचना को गंभीरता से लेने की हिदायत दी गई है। एसएसपी डा. सदानंद दाते ने बताया कि महिला अथवा हत्यारोपी के बारे में जानकारी देने वालों को 10 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। 

9 of 10
murder
महिला के हत्या के बाद घटनास्थल पर डॉग स्कवाइड काफी देर बाद पहुंचा, जब तक कई सौ लोग घटनास्थल के चारों तरफ भ्रमण कर चुके हैं। इस कारण उससे खास मदद नहीं मिल सकी। एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्यों का संकलन किया है। 
विज्ञापन

10 of 10
murder
महिला की पहचान कराना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। शिनाख्त होते ही हत्यारोपी तक पहुंचना आसान हो जाएगा। घटनास्थल इस बात की गवाही दे रहा है कि महिला ने खुद को बचाने के लिए संघर्ष किया था। आबादी क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है, ताकि कुछ सुराग हाथ लग सके है।
- डा. सदानंद दाते, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें