हरियाणा के पंचकूला में पुलिस हनीप्रीत से पूछताछ में जुटी है। पुलिस पूछताछ के दौरान की हनीप्रीत की तस्वीर सामने आईं। देखिए ये हैं वो तस्वीर
विज्ञापन
2 of 6
हनीप्रीत से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : ani
पुलिस पूछताछ के बाद हनीप्रीत को बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस हनीप्रीत का रिमांड मांगेगी। गिरफ्तारी के तुरंत बाद पंचकूला हिंसा मामले की जांच कर रही एसआईटी, पुलिस आयुक्त पंचकूला एएस चावला सहित अनेक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हनीप्रीत से पूछताछ में जुट गए हैं।
विज्ञापन
3 of 6
हनीप्रीत
आपको बता दें कि दुष्कर्म मामले में सजायाफ्ता डेरा सिरसा प्रमुख गुरमीत रामरहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत हाईप्रोफाइल ड्रामे के बाद आखिरकार 38 दिन बाद हरियाणा पुलिस के हत्थे चढ़ी गई। 25 अगस्त को पंचकूला में हिंसा के बाद से ही हनीप्रीत भूमिगत थी।
4 of 6
हनीप्रीत
हरियाणा पुलिस ने दावा किया है कि हनीप्रीत को मंगलवार दोपहर बाद करीब तीन बजे जीरकपुर से दो किलोमीटर दूर जीरकपुर-पटियाला रोड पर एक गुरुद्वारे के पास स्थित रिजॉर्ट के बाहर से गिरफ्तार किया गया। हनीप्रीत इनोवा कार में सवार होकर पटियाला की तरफ जा रही थी। पुलिस ने उसके साथ कार में सवार एक अन्य महिला को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
5 of 6
हनीप्रीत
वह देशद्रोह मामले में नामजद है, उस पर मुख्य मामला हिंसा भड़काने का है। पुलिस अब पंचकूला हिंसा को लेकर रची गई साजिश और डेरे से जुड़े सारे राज उससे एक-एक कर उगलवाएगी। हालांकि, हनीप्रीत ने गिरफ्तारी से पहले सामने आकर दो निजी चैनलों को दिए साक्षात्कार में खुद और राम रहीम को बेगुनाह बताया है।
उधर, हनीप्रीत की तस्वीरें जब मीडिया के सामने आई तो उसका चेहरा पूरी तरह से बदला हुआ था। हनीप्रीत की पूरी रंगत बदली नजर आई। दरअसल, अब तक हनीप्रीत का ग्लेमर फेस सभी की नजरों में रहा है, इसलिए इन तस्वीरों को देखकर शायद आप अंदाजा लगा लें कि हनीप्रीत इन 38 दिनों में किस दौर से गुजरी है।