फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सवाल पर फूट-फूट कर रोने लगी हनीप्रीत, पूर्व पति के आरोपों पर ये बोली 

Wed, 04 Oct 2017 09:54 AM IST
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
1 of 6
हनीप्रीत (फाइल फोटो)
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की निकटतम और मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसा का एक मीडिया चैनल को दिया इंटरव्यू अचानक चर्चा में आ गया है। इस दौरान वह एक सवाल पर फूट-फूट कर रोती नजर आई...  



 
विज्ञापन

2 of 6
honey preet and ram rahim
​डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की निकटतम और मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसा ने मंगलवार को एक चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह अपने पूर्व पति विश्वास गुप्ता के बारे में बात नहीं करना चाहती हैं।

जब इंडिया टुडे ने इस मसले पर उनसे सवाल पूछा तो अपनी प्रतिक्रिया देते हुए हनीप्रीत बोलीं लोग सामने आकर बोल रहे हैं ये लोग कौन हैं, क्या ये लोग डेरे के खास हैं? मैं विश्वास गुप्ता के बारे में बात ही नहीं करना चाहती। हनीप्रीत ने विश्वास गुप्ता के सवाल को पूरी तरह से टाल दिया।

हनीप्रीत का कहना था कि वो विश्वास गुप्ता के बारे में कोई बात नहीं करना चाहती। साफ नजर आ रहा था कि हनीप्रीत मीडिया के इस सवाल से बचना चाह रही थी। इसके बाद हनीप्रीत से जब पूछा गया कि आप पुलिस के सामने पेश क्यों नहीं होती तो हनीप्रीत इस सवाल पर अचानक फूट-फूट कर रोने लगी। उनकी आंखों से आंसू रुक नहीं रहे थे।
 
विज्ञापन

3 of 6
हनीप्रीत इंसां
हनीप्रीत से पूछा गया आप पुलिस के सामने पेश क्यों नहीं होती तो दिया ये जवाब  
इस सवाल के जवाब में हनीप्रीत ने रोते हुए जवाब दिया। हनीप्रीत ने कहा कि आप मेरी कंडीशन समझने की कोशिश करो। मैं डिप्रेशन में चली गई थी। हनीप्रीत ने कहा कि मुझे कानून की प्रक्रिया का पता ही नहीं था।

ज्ञात हो बलात्कारी बाबा राम रहीम को कोर्ट ने 20 साल की सजा सुना दी। पुलिस ने राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है। लेकिन हनीप्रीत की कोई खबर नही है। हनीप्रीत अब सामने आई हैं, एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया है। 
 


 

4 of 6
गुरमीत राम रहीम की एक्ट्रेस बेटी हनीप्रीत इंसां
पापा के जाने के बाद मैं तो बेसहारा हो गई। मुझे लोगों ने जैसा गाइड किया मैंने वैसे ही किया। अब मैं हरियाणा-पंजाब हाईकोर्ट जाऊंगी। पीछे नहीं हटी। लेकिन मेंटल स्थिति संभलने में थोड़ा टाइम लगता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
हनीप्रीत इंसां
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1999 में हनीप्रीत ने विश्वास गुप्ता से शादी की थी और 2011 में तलाक के लिए अर्जी दायर की। इससे पहले विश्वास गुप्ता ने दावा किया था कि वह राम रहीम के साथ यौन सम्बन्ध में लिप्त थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फाइल
विश्वास गुप्ता ने बाद में पुलिस शिकायत भी दर्ज कराई थी कि उनके रहस्योद्घाटन के बाद डेरा के अनुयायियों से उनकी जान को खतरा हो सकता है। विश्वास गुप्ता ने ये आरोप भी लगाए थे कि हनीप्रीत और राम रहीम के साथ अवैध रिश्ते हैं और वे अनुयायियों को बेवकूफ बना रहे हैं।   
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें