फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंडिट क्वीन बनाना चाहती थी डांसर हर्षिता, बदला लेने के लिए चुना खौफनाक रास्ता

Sun, 22 Oct 2017 08:01 PM IST
amarujala.com- Presented by : शारुख खान
विज्ञापन
1 of 8
Haryanvi singer Harshita Dahiya
हरियाणवी सिंगर हर्षिता दहिया ने जीजा से बदला लेने के लिए ऐसा खौफनाक रास्ता चुना कि सभी लोग हैरान हैं। जानिए क्या है पूरी कहानी। 

पढ़ें:- हत्यारों को यहां से मिली थी हर्षिता दहिया की लोकेशन, रास्ते में घेरकर मार डाला
विज्ञापन

2 of 8
harshita dahiya - फोटो : facebook
आपने ने डकैत फूलन देवी का नाम तो सुना ही होगा। हर्षिता की कहानी भी बिल्कुल ऐसी ही है। 15 साल की उम्र में ही डकैत फूलन देवी के साथ रेप की वारदात हुई थी, वो भी दरिंदों से बदला लेने चाहती थी, वहीं हर्षिता के साथ भी उसके जीजा ने दस साल की उम्र में ही घिनौना काम किया था। 

पढ़ें:- आखिरी FB लाइव में ऐसा क्या बोली थी हर्षिता दहिया, कुछ घंटे में हो गया मर्डर
विज्ञापन

3 of 8
Haryanvi singer Harshita Dahiya
हर्षिता ने भी अपने जीजा से बदला लेने के लिए खौफनाक रास्ता चुना। आपको बता दें कि हर्षिता दहिया का नाम गीता था। हर्षिता जब कक्षा 10 में थी, उस दौरान उसका जीजा उसे स्कूल से उठा ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था। 

4 of 8
Harshita Dahiya Murder
इसके बाद आरोपी जीजा ने उसकी मां की भी हत्या कर दी थी। हर्षिता ने अपनी मां की हत्या और खुद के साथ हुए दुराचार का बदला लेने के लिए कुख्यात गैंगस्टर रविंद्र पुगथला के गैंग को ज्वाइन किया।
 
विज्ञापन

5 of 8
harshita dahiya - फोटो : facebook
पुलिस के मुताबिक हर्षिता को साल 2016 में रविंद्र पुगथला की गैंग के सदस्य शक्ति के साथ गिरफ्तार किया था। ये गिरफ्तारी एक मुठभेड़ के बाद की गई थी। पुलिस ने बताया कि हर्षिता का असली नाम गीता है और उसे सोनीपत में गैरकानूनी हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

6 of 8
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
तब गीता को गिरफ्तार करने वाले इंस्पेक्टर इंदीवर के मुताबिक मई 2016 में रविंद्र पुगथला को सोनीपत के कामी रोड पर गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम के साथ हर्षिता और उसके साथियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। बाद में हर्षिता और उसके दो साथियों को पुलिस ने देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

7 of 8
Harshita Dahiya Murder
हर्षिता के अनुसार वो गैंग में इसलिए शामिल हुईं क्योंकि जीजा दिनेश माथुर लगातार उनकी जान लेनी की धमकी दे रहा था। साथ ही उससे बदला लेने चाहती थी। 
विज्ञापन

8 of 8
हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की हत्या
हालांकि उस घटना के बाद सोनीपत सीआईए और एसआईटी की टीम ने गैंगस्टर रविंदर पुगथला को 10 फरवरी, 2017 को एक एनकाउंटर में मार गिराया। गौरतलब है कि कार सवार युवकों ने 17 अक्टूबर को पानीपत के चमराड़ा में डांसर हर्षिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें