रेप केस में सजा होने के बाद राम रहीम ने जिस हनीप्रीत को जेल में साथ रखने की इजाजत मांगी थी, अब वह उनसे नहीं मिल पाएगी। वजह बिल्कुल साफ है।
विज्ञापन
2 of 5
Ram Rahim With Honeypreet Insan
- फोटो : File Photo
जेल प्रशासन ने बाबा को रिश्तेदारों से बातचीत के लिए दो नंबरों पर सुविधा दी है। इसमें डेरा प्रमुख की ओर से दिया गया हनीप्रीत और खुद का दूसरा नंबर है, जो सिरसा के डेरा में छोड़ दिया गया था। डीजी, जेल ने बताया कि दोनों नंबरों पर अभी तक बातचीत नहीं हुई है। पुलिस वेरिफिकेशन के बाद ही यह मौका मिल सकता है। हालांकि डेरा प्रमुख की ओर से दिया गया हनीप्रीत का नंबर फिलहाल बंद आ रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
Haryana CM Manohar lal Khattar
बीते दिनों एक इंटरव्यू में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर खुद मान चुके हैं कि हनीप्रीत को अभी बाबा राम रहीम से जेल में नहीं मिलने दिया जाएगा। गौरतलब है कि 25 अगस्त की रात से ही हनीप्रीत गायब है। लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद से हनीप्रीत गायब नजर आ रही है। कभी उसे राजस्थान में छिपा बताया जा रहा है तो कभी नेपाल में। हालांकि भारतीय पुलिस ने हनीप्रीत के नेपाल भागने से इनकार किया है।
4 of 5
हनीप्रीत इंसा, आदित्य इंसा
हरियाणा पुलिस ने डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय की राजदार हनीप्रीत पर शिकंजा कस दिया है। हनीप्रीत पर भी अब देशद्रोह का मुकदमा चलेगा। पुलिस ने पहले से दर्ज एफआईआर में ही उसका नाम जोड़ दिया है। डेरे के प्रवक्ता आदित्य इंसां और मुखपत्र के पत्रकार सुरेंद्र धीमान पर पहले से हिंसा भड़काने और देशद्रोह का मामला दर्ज है। सुरेंद्र धीमान समेत अन्य गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में नाम सामने आने पर पुलिस ने यह फैसला लिया।
दोषी ठहराए जाने के बाद 25 अगस्त को जिस हेलीकॉप्टर में गुरमीत को चंडीगढ़ से रोहतक की सुनारिया जेल में भेजा गया, उसमें भी वह मौजूद थी। इस पर काफी बवाल हुआ था। अभी तक हनीप्रीत का नाम किसी एफआईआर में शामिल नहीं था। पंचकूला के पुलिस आयुक्त एएस चावला ने बताया कि सुरेंद्र इंसां और अन्य से पूछताछ के बाद हनीप्रीत को नामजद किया गया है। अलग से कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है।