हाईप्रोफाइल लोगों का सेक्स स्कैंडल में फंसना कोई नया नहीं। तथाकथित बाबाओं से लेकर राजनेता और अभिनेता तक इस जाल में फंसते रहे हैं। महाराष्ट्र के बीजेपी नेता तो इस बात के ताजा उदाहरण हैं। लेकिन इनसे पहले भी कई ऐसे नेता रहे हैं जो कि सेक्स स्कैंडल में फंसते रहे हैं या फिर उनका नाम जुड़ा है। यहां जानिए कुछ ऐसे ही लोगों के बारे में।
विज्ञापन
2 of 11
Bill Clinton
बिल क्लिंटन
अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की मुसीबतें उस वक्त बढ़ गईं जब दुनिया के सामने उनके और 25 साल छोटी व्हाइट हाउस इंटर्न के साथ उनके यौन संबंधों की बात सामने आईं। इतना ही नहीं एक अन्य कर्मचारी ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया।
विज्ञापन
3 of 11
Putin
ब्लादिमीर पुतिन
रुसी प्रधानमंत्री ब्लादीमिर पुतिन का नाम जिमनास्ट से राजनेता बनीं एलीना केबावा के साथ जुड़ा। इसके बाद उनकी शादीशुदा जिंदगी में भूचाल आ गया और उनकी पत्नी ने उन्हें तलाक दे दिया।
4 of 11
berlusconi-karima-el-mahrou
सिल्वियो बर्लुस्कोनी
इटली के प्रेजिडेंट सिल्वियो बर्लुस्कोनी पर पैसे देकर कई महिलाओं के साथ सेक्स करने के आरोप लगे। इतना ही नही इसी साल जून में बर्लुस्कोनी को पर मोरक्को के एक नाइट क्लब की कम उम्र की डांसर को के साथ पैसे देकर सेक्स करने का दोषी पाया।
विज्ञापन
5 of 11
maderna-bhanwari-devi
महिपाल मदेरणा
राजस्थान के मंत्री महिपाल मदेरणा को एक नर्स भंवरी देवी का रेप और हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इससे पहले उनके और भंवरी देवी की एक वीडियो सीडी सामने आई थी जिसमें दोनों आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे थे। इसके कुछ समय बाद ही भंवरी देवी गायब हो गई।
विज्ञापन
6 of 11
madhu-amar
अमरमणि त्रिपाठी
यूपी के प्रभावशाली नेता अमरमणि त्रिपाठी फिलहाल जेल में हैं। उन पर कथित रूप से अपनी गर्लफ्रैंड मधुमिता शुक्ला की हत्या का आरोप है।
विज्ञापन
7 of 11
Abhishek Manu Singhavi
अभिषेक मनु सिंघवी
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी का साल 2012 में वीडियो सामने आया। जिसमें वे एक महिला वकील के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखे। इसके बाद सिंघवी को पार्लियामेंट्री कमेटी के चेयरमैन पद से इस्तीफा देना पड़ा।
8 of 11
azam-jaya-scandal
आजम खान
अपने बयानों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाले आजम खान पर 2009 में अभिनेत्री और राजनेता जया प्रदा ने गंभीर आरोप लगाए। जया प्रदा के मुताबिक आजम खान लोगों को उनकी न्यूड तस्वीरें बांट रहे थे ताकि वो हार जाएं। बता दें कि तब जया और आजम दोनों रामपुर से चुनाव मैदान में थे।
9 of 11
omar-abdullah
उमर अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के तेज तर्रार नेता उमर अब्दुल्ला को साल 2009 में उस वक्त मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा कथित रूप से एक सेक्स स्कैंडल में उनका नाम आ गया। हालांकि तत्कालीन राज्यपाल एनएन वोहरा ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया और वे पद पर बने रहे। दरअसल, 2006 में श्रीनगर की एक नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया कि राज्य के कुछ वरिष्ठ नेताओं, अधिकारियों और पुलिस अफसरों ने उसका रेप किया है।
10 of 11
ND Tiwari
एनडी तिवारी
साल 2009, एनडी तिवारी तब आंध्र प्रदेश के राज्यपाल थे। इसी दौरान उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो राजभवन में तीन महिलाओं के साथ बिस्तर में दिखे। इससे पहले अक्टूबर 2008 में तिवारी ने खुद माना कि उनके दिल्ली कांग्रेस वर्कर उज्जवाल शर्मा के साथ संबंध रहे। हालांकि उन्होंने उज्जवला के बेटे को अपना मानने से इनकार कर दिया। लेकिन डीएनए के बाद उन्हें मानना ही पड़ा कि रोहित शेखर उन्हीं का बेटा है।
गोपाल गोयल कांडा
हालांकि आज भी ये बात स्पष्ट नहीं है कि हरियाणा के मंत्री गोपाल कांडा और एयरहोस्टेस गीतिका शर्मा के बीच कैसे संबेेंध थे लेकिन गीतिका केस गोपाल
कांडा की खूब किरकिरी हुई। जिस वजह से उन्हें मंत्री पद तक छोड़ना पड़ा।