इस दरिंदे ने 6 साल की मासूम बेटी, पत्नी और उसके गर्भ में पल रही नन्ही सी जान को दुनिया में आने से पहले ही कत्ल कर दिया। तरीका जान होश उड़ जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 6
गर्भवती पत्नी और 6 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत
घटना पंजाब के जालंधर में नकोदर इलाके के गांव मुद्दा की है। ओंकार सिंह नाम के शख्स ने अपनी गर्भवती पत्नी अमनदीप कौर और बेटी जसलीन को जहरीला इंजेक्शन देकर मार डाला। पुलिस पूछताछ में उसने इस बात का खुलासा किया और बताया कि वह करीब एक साल से पत्नी और बेटी को मारने की प्लानिंग कर रहा था।
विज्ञापन
3 of 6
गर्भवती पत्नी और 6 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत
ओंकार सिंह ने बताया कि दोनों को मारने की नीयत से वह घुमाने के बहाने हिमाचल प्रदेश ले गया था। लेकिन वहां मौत के घाट उतारने में कामयाब नहीं हो सका था। इन दिनों अमनदीप गर्भवती थी और उसका मोगा से इलाज चल रहा था। 4 जून की सुबह भी चैकअप के लिए जाना था। डॉक्टर ने मल्टी विटामिन के इंजेक्शन लगवाने के लिए कहा था।
4 of 6
गर्भवती पत्नी और 6 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत
ओंकार सिंह ने बताया कि वह खुद ही पत्नी को इंजेक्शन लगाता था। इसी आड़ में 3 जून की रात को उसने पत्नी-बेटी को जहर का इंजेक्शन लगा दिया। बाद में दोनों को प्राइवेट अस्पताल ले गया, ताकि किसी को शक हो। एसीपी मुकेश कुमार ने बताया कि ओंकार सिंह ने रिमांड के दौरान पूछताछ में इस घिनौनी वारदात का खुलासा किया।
विज्ञापन
5 of 6
गर्भवती पत्नी और 6 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत
एसीपी ने बताया कि मृतक अमनदीप के पिता स्वर्ण सिंह की शिकायत पर ओंकार सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। शिकायत में स्वर्ण सिंह निवासी दबुर्जी धर्मकोट ने बताया कि उनकी बेटी अमनदीप कौर ओंकार सिंह की दूसरी पत्नी थी और वह उसे काफी मारता पीटता था। बेटी जसलीन उसकी पहली पत्नी से थी।