बेंगलुरु में वो चीखती रहीं, चिल्लाती रही, लेकिन उनकी मदद के लिए आम आदमी तो दूर, मौके पर तैनात पुलिस कर्मी भी सामने नहीं आए। महिलाओं और लड़कियों के साथ 31 दिसंबर 2016 की रात जो शर्मनाक हरकत की गई, उससे देश फिर शर्मसार हुआ है। नए साल की जश्न की रात महिलाओं की सुरक्षा पर एक धब्बा बन कर रह गई है।
पर ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब सामूहिक छेड़छाड़ की शर्मनाक घटना सामने आई हो, इससे पहले भी हुड़दंगियों और बदमाशों ने हैवान बनकर महिलाओं और मासूम नाबालिग लड़कियों को शिकार बनाया है।
बीच सड़क पर न जाने कितनी बेटियों और बहनों की इज्जत को तार-तार किया है। दिल को दहला देने वालीं इन घटनाओं में बदमाश लड़कियों को घेर लेते हैं और उनके साथ अश्लील हरकतें करते हैं। बताते हैं वो पांच वiभत्स घटनाएं जिनमें महिलाओं को अपनी इज्जत बचाने के लिए होना पड़ा था बेशर्मों के आगे मजबूर...
विज्ञापन
2 of 6
molestation
पहली घटना हाल ही में हुई बेंगलुरु की है, जहां 31 दिसंबर की रात महिलाएं और लड़कियां, अपने परिवार के साथ नए साल के जश्न के लिए सड़कों पर आईं थी। लेकिन, उसी दिन वहां कई बदमाश मौके पर पहुंचे और उन्होंने वहां पर महिलाओं और लड़िकयों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया। कुछ बदमाशों ने तो एक लड़की के नशे में होने का फायदा उठाया और कथित तौर पर उसके कपड़े फाड़ दिए। हैरानी की बात है कि इस दौरान मौके पर 1500 पुलिसकर्मी मौजूद थे और वे ये सब खामोश होकर देखते रहे।
विज्ञापन
3 of 6
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान मुरथल रोड पर महिलाओं से हुई दरिंदगी का मामला भी देश भर में चर्चित रहा। इस घटना के बाद लोगों में दहशत छा गई। ये माहौल 21 फरवरी 2016 की काली रात का था। यहां आरक्षण में हिंसा का सहारा लेकर कथित तौर पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और रेप किया गया। जिसके बाद महिलाओं के इनर वियर यहां के मैदान में पड़े हुए मिले थे। हाइवे पर इस तरह की शर्मनाक घटना के बाद हरियाणा सरकार और पुलिस सवालों के घेरे में आ गई थी। हालांकि, बाद में जांच से लिए एसआईटी भी मौके पर पहुंची।
4 of 6
गुवाहाटी में जुलाई 2012 में 11वीं क्लास की छात्रा के साथ जो हुआ उसने इंसानियत का सिर झुका दिया था। 10 दरिंदों ने एक मासूम को घेरा और उसे बेरहमी से पीटने लगे। उन्होंने नाबालिग लड़की के बाल खींचे, जमीन पर गिराया और चांटे भी मारे। ये सिरफिरे उस मासूम को बार-बार धमकी दे रहे थे।
वारदात गुवाहाटी के शिलांग रोड पर हुई, जब लड़की अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी से घर आ रही थी। इस दौरान वहां मौजूद लोग खामोश रहे और वीडियो बना रहे थे। मजबूर लड़की सिरफिरों को उनकी बहनों के बारे में याद दिलाती रही, लेकिन हैवान बन चुके आरोपी उसे बीच रोड पर शर्मसार करते रहे।
विज्ञापन
5 of 6
molestation
भारत ही नहीं दुनिया के कई बड़े देशों में महिलाओं को बीच रोड पर पीटा गया और उनकी इज्जत के साथ खिलवाड़ किया गया है। ऐसा ही दर्दनाक वाक्या मिस्र की राजधानी काहिरा के तहरीर चौक पर हुआ था। जब राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद जश्न के नशे में भीड़ ने एक महिला पत्रकार के कपड़े फाड़ दिए। पत्रकार यहां रिपोर्टिंग के लिए आई हुई थी।
मीडिया खबरों के अनुसार पत्रकार ने बताया कि सभी बदमाश वहशियों की तरह बर्ताव कर रहे थे। बदमाश पत्रकार पर जानवरों की तरह टूट गए और उसके निजी अंगों के बुरी तरह छेड़छाड़ की। अंग्रेजी वेबसाइट को पत्रकार ने बताया कि वे लोग काफी बुरी नजर वाले थे और वे उसके ऊपर इस कदर टूटे थे कि वो एक ताजा मांस हो।
बेंगलुरु में जो हुआ ऐसा ही कुछ जर्मनी में नए साल के जश्न के दौरान हुआ था। साल 2016 के जश्न के दौरान जर्मनी के तीन बड़े शहर कोलोन, हैंबर्ग और श्टुटगार्ट में महिलाओं के साथ जो हुआ वे बेहद भयावह था। उस रात हजारों बदमाशों ने सैकड़ों महिलाओं को घेर लिया और उनके साथ दुराचार किया। इस बीच कई महिलाओं का रेप भी किया गया।
खौफनाक मंजर के दौरान छेड़छाड़ के साथ लूट और चोरी की घटनाएं भी सामने आई। एक पीड़िता ने बताया कि ज्यादातर नौजवान पिये हुए थे। ज़ोर-ज़ोर से चिल्ला रहे थे। बीयर की बोतलें फोड़ रहे थे। झुंड बना कर खड़े थे और औरतों को छेड़ रहे थे। बहुत से मर्द उन औरतों को घेर लेते थे और उनके हैंडबैग में से मोबाइल फोन चुराने लगे।