फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठी निकली हनीप्रीत के बारे में फैली अफवाह, सामने आया नया क्लू

Tue, 05 Sep 2017 03:26 PM IST
amarujala.com- presented by: आनंद
विज्ञापन
1 of 5
रेप केस में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम की करीबी हनीप्रीत के बारे में दो दिन से चल रही अफवाह आखिरकार झूठी निकली। हालांकि एक नया क्लू भी सामने आया। दो दिन से अफवाह थी कि राम रहीम की मुंहबोली बेटी और राजदार हनीप्रीत को रविवार को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन न तो इसकी पुष्टि हरियाणा पुलिस ने की थी और न ही महाराष्ट्र पुलिस ने। 
विज्ञापन

2 of 5
बताया जा रहा था कि हनीप्रीत अपना भेष बदलकर आस्ट्रेलिया भागने की फिराक में थी। हनीप्रीत के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया गया है। उन पर कोर्ट के फैसले के बाद डेरा चीफ राम रहीम को भगाने की साजिश रचने का आरोप है।
विज्ञापन

3 of 5
सोशल मीडिया पर हनीप्रीत की गिरफ्तारी की खबरें वायरल हो रही थीं। बीते दिन हनीप्रीत की तलाश में हरियाणा पुलिस की टीम ने नेपाल बॉर्डर से सटे इलाकों में भी दबिश दी, इससे स्पष्ट है कि अभी हनीप्रीत पुलिस की पकड़ से बाहर है। इसी सिलसिले में पंचकूला पुलिस के दो अधिकारी सादी वर्दी में नेपाल बार्डर पहुंचे और स्थानीय पुलिस के सहयोग से बार्डर पर तलाशी भी की। यहां पर कैंटीन के सामने एक पंजाब के नंबर की लावारिस कार भी बरामद हुई है।

4 of 5
- फोटो : self
पंचकूला से आई पुलिस टीम ने कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्रा से वार्ता की और हनीप्रीत के नेपाल भागने की आशंका जताई। इसके बाद कोतवाल के साथ पुलिस टीम ने वन बैरियर, कस्टम, एसएसबी से भी जानकारी हासिल की। साथ ही पंजाब से नेपाल को गईं गाड़ियों की भी डिटेल निकलवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस दौरान गौरीफंटा कैंटीन के पास से एक पंजाब के नंबर की लावारिस कार भी बरामद की गई है। लोगों ने बताया कि यह गाड़ी कई दिनों से कैंटीन के सामने खड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें