फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के बाद के रहस्य को जानना चाहता था इंजीनियर, उठा लिया चौंकाने वाला कदम

Thu, 04 Jan 2018 09:20 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मौत के बाद के रहस्य को जानने के लिए एक इंजीनियर इतना उतावला हुआ कि चौंकाने वाला कदम उठा बैठा। घटना दिल्ली के बुराड़ी इलाके की है। इंजीनियर नवदीप ने दूसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। उसके पास से मिले दो पेज के सुसाइड नोट में उसने मौत के बाद के रहस्य को जानने और आगे के जीवन को जानने की बात लिखी है। पुलिस ने उसके लैपटॉप और मोबाइल को भी कब्जे में लिया है। 

पढ़ें:- अश्लील वीडियो वायरल: पूर्व चीफ खालसा दीवान चड्ढा के बेटे ने की सुसाइड
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इंजीनियर के कमरे से ऐसी किताब और पेपर्स मिली हैं, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान है। शुरुआती जांच में पता चला है कि नवदीप इंटरनेट पर मौत के बाद के रहस्य और आत्महत्या करने के तरीके ढूंढ रहा था। पुलिस के मुताबिक, इंजीनियर नवदीप मूल रूप से बिहार के भागलपुर का रहने वाला है। वह दिल्ली के पटेल नगर इलाके में किराए का मकान लेकर रह रहा था। मृतक के माता-पिता और भाई इंजीनियर हैं। परिवार अबुधाबी में रहता है।
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो
नवदीप ने कोलकाता के एक कॉलेज से इंजीनियरिंग करने के बाद डेढ़ साल मर्चेट नेवी में नौकरी की। फिर वह एमटेक करने स्वीडन चला गया। वहां से पढ़ाई पूरी कर 2017 में भारत लौट आया था। वह पीएचडी में दाखिला लेना चाहता था, लेकिन कामयाब नहीं हो पाया। ​बताया गया है कि दिल्ली आने के नवदीप डिप्रेशन का शिकार हो गया। उसने कई बार अपने माता-पिता से आत्महत्या के विचार आने की बात की। यहां तक कि वह आत्महत्या के तरीके और मौत के बाद के जीवन के बारे में खोज करने लगा।

4 of 5
आत्महत्या
रविवार को उसने अपनी मां के पास व्हाट्स ऐप मैसेज कर सुसाइड का विचार आने की बात की। मां ने फौरन बुराड़ी में रहने वाले अपने भाई को कॉल कर नवदीप को अपने पास लेकर आने को कहा। मामा उसे बुराड़ी स्थित अपने घर ले आए। यहां सोमवार देर रात उसने दूसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। मंगलवार सुबह सात बजे लोगों ने उसे नीचे पड़े देखा तो सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवदीप अपने जीवन को लेकर खासा परेशान था। पुलिस को छानबीन के दौरान उसके पास एक किताब मिली है, जिसका शीर्षक ‘लाइफ आफ्टर डेथ’ है। उसके लैपटॉप की सर्च हिस्ट्री देखने पर पता चला है कि वह मौत के बाद के रहस्य को जानने के लिए इंटरनेट पर विभिन्न साइटों पर जाता था। पुलिस ने उसका लैपटॉप कब्जे में लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें