फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब भाई बना हैवान, कर दिया बहन का ये हाल

Thu, 04 Jan 2018 08:38 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक

'भईया मेरे राखी के बंधंन काे न‌िभाना' यानी बहन क‌िसी भी हाल में हाे भाई उसकी रक्षा करने का वचन देता है पर जब भाई ही हैवान बन जाये ताे ये खूबसूरत र‌िश्ता भी कलंक‌ित हाे जाता है। यूपी के फर्रुखाबाद में एक एेसा ही द‌िल दहला देने वाले मामला सामने अाया है। जहां जायदाद के लालच में एक भाई ने अपनी बहन काे बंधक बना ल‌िया अाैर सालाे तक उसे दुन‌िया की नजराें से दूर रखा। जान‌िये क्या है पूरा मामला। 

 

 



 

 

विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक

फर्रुखाबाद में एक भाई ने सम्पत्ति हड़पने के चक्कर में अपनी सगी बहन को 10 वर्षों से घर में बंधक बनाकर रखा है। शहर कोतवाली काे सुभाष नगर निवासी सुनील सक्सेना ने जिलाधिकारी व एसपी मृगेंद्र सिंह को शिकायती पत्र देकर शिकायत की। सुनील ने बताया कि उनके भाई सुधीर सक्सेना की पत्नी सुधा नूरपुर विधालय में अध्यापक के पद पर कार्यरत थी।

विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक

वर्ष 2006 में सुधीर सक्सेना की मौत के बाद उनकी पत्नी सुधा की भी वर्ष 2008 में तैनाती के दौरान ही मौत हो गयी थी। भाभी सुधा की जगह उनके पुत्र जितेन्द्र सक्सेना को चतुर्थ श्रेणी की नौकरी मिल गयी। लेकिन वह कुछ समय के बाद बर्खास्त कर दिया गया। जितेन्द्र की लगभग 27 वर्षीय बहन दुर्गा को वह लगभग 10 वर्ष से बंधक बनाकर रखा था। सुनील ने आरोप लगाया कि जितेन्द्र एक महिला के साथ रहता है।

 

विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
जिसके इशारे पर वह दुर्गा को नशीली गोली खिलाकर भूखा रखता था। दुर्गा को बीए की छात्रा है। प्रभारी निरीक्षक संजीव सिंह राठौर ने महिला फोर्स के साथ कल देर रात जितेन्द्र के घर दबिश दी। पुलिस को छत के एक कोने में बैठी दुर्गा मिल गयी।। भोजन काफी लम्बे समय से ना मिलने से उसके शरीर पर हड्डियां दिखने लगी। पुलिस ने फ़िलहाल दुर्गा सुनील कुमार व उनकी पत्नी रंजना के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें