फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की दर्दनाक मौत के बाद सड़क पर उतरे गुस्साए छात्र, पुलिस के छूटे पसीने

Thu, 28 Jul 2016 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 10
student death - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के एबीईएस कॉलेज में करंट लगने से बीटेक सेकेंड ईयर स्टूडेंट हर्षित श्रीवास्तव (21) की मौत हो गई है। इससे गुस्साए छात्रों ने एनएच-24 पर जाम लगाकर करीब आधा घंटे हंगामा किया। इस बाबत विजय नगर थाने में कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

2 of 10
student death - फोटो : अमर उजाला
हर्षित मालवीय नगर इलाहाबाद का रहने वाला था। वह एबीईएस कॉलेज परिसर में बने हॉस्टल में रहता था। उसके पिता विजय कुमार श्रीवास्तव इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकील हैं। मंगलवार रात करीब 10 बजे हर्षित कॉलेज के प्ले ग्राउंड में लगे विद्युत खंभे से कमर लगाकर मोबाइल पर बात कर रहा था। इस दौरान उसे जोरदार करंट लगा और वह खंभे से चिपक गया।
विज्ञापन

3 of 10
student death - फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह वॉक कर रहे छात्रों ने लकड़ी के डंडे से उसे खंभे से अलग किया और कॉलेज प्रशासन को जानकारी दी। कॉलेज प्रशासन उसे सर्वोदय अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया।

4 of 10
student death - फोटो : अमर उजाला
जैसे ही कॉलेज के छात्रों को हर्षित की मौत की सूचना मिली, उन्होंने सुबह करीब साढ़े नौ बजे एनएच-24 जाम कर दिया। विजयनगर पुलिस ने उन्हें समझाकर जाम खुलवाया, लेकिन कुछ देर बाद स्टूडेंट्स ने कॉलेज के गेट और परिसर में हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

5 of 10
student death - फोटो : अमर उजाला
उनके समर्थन में एबीवीपी कार्यकर्ता भी आ गए। उन्होंने कॉलेज स्टाफ को बाहर नहीं निकलने दिया। सूचना पर एडीएम सिटी प्रीति जायसवाल, सिटी मजिस्ट्रेट बीडी यादव, एसपी सिटी सलमान ताज, सीओ फर्स्ट आईपी सिंह और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

6 of 10
student death - फोटो : अमर उजाला
छात्रों ने उनसे हर्षित के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाए जाने, कॉलेज प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई, सीसीटीवी कैमरे और विद्युत खंभे-तार ठीक कराए जाने की मांग की। अधिकारियों ने उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन

7 of 10
student death - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान कॉलेज प्रशासन ने एक अगस्त तक छुट्टी की भी घोषणा कर दी। इसके बाद भी कुछ एबीवीपी कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं थे, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। इस संबंध में शाम को मृतक के मामा अश्वनी कुमार ने कॉलेज प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

8 of 10
student death - फोटो : अमर उजाला
स्टूडेंट्स बोले-एंबुलेंस के भी मांगे पैसे
हंगामे के दौरान स्टूडेंट्स ने कॉलेज की सुरक्षा पर सवाल उठाए। उनका आरोप था कि इतने बड़े कैंपस में महज एक इलेक्ट्रीशियन है, जिसके पास औजार तक नहीं हैं। आपातकाल के लिए कॉलेज प्रबंधन के पास कोई पैसा नहीं। यहां तक कि मृतक छात्र केलिए जो एंबुलेंस मंगाई गई, उसके पैसे भी छात्रों से मांगे गए। छात्रों ने कॉलेज के ऑडिटोरियम को बाहरी लोगों को किराए पर देने का भी आरोप लगाया। इस पर एडीएम सिटी प्रीति जायसवाल ने भी प्रबंधन के प्रति नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कॉलेज के पास आपातकाल के लिए व्यवस्थाएं होनी चाहिए। हंगामा शांत होने के बाद छात्रों ने कॉलेज प्रांगण में हर्षित की तस्वीर के समक्ष कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। साथी छात्रों ने बताया कि हर्षित पढ़ाई में तो अव्वल था ही खेलकूद में भी आगे रहता था।

9 of 10
student death - फोटो : अमर उजाला
पैरेंट्स पहुंचे कॉलेज, बच्चों को लेकर लौटे घर
घटना की जानकारी मिलते ही अन्य छात्रों के अभिभावक कॉलेज पहुंचे और बच्चों घर ले गए। कॉलेज पहुंचे अभिभावकों ने भी सुरक्षा पर सवाल उठाए और कॉलेज कैंपस में लगे इलेक्ट्रिक पोल में करंट की जानकारी पर हैरानी जाहिर की।
विज्ञापन

10 of 10
student death - फोटो : अमर उजाला
कॉलेज प्रबंधन बोला
छात्र की मौत हादसा है, जिसका बेहद अफसोस है। कॉलेज में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं, आगे इसे और भी दुरुस्त कर लिया जाएगा।- एसके कंसल, निदेशक एबीईएस कॉलेज
बॉस्केटबॉल का खिलाड़ी था हर्षित
हर्षित बीएचएस से पढ़ा था। वह बॉस्केट बाल का अच्छा खिलाड़ी था। अपनी टीम का कैप्टन रहा। हर्षित की मौत की खबर शहर में उसके दोस्तों को हुई तो वे सदमे में आ गए। उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ कि उनका साथी अब उनके बीच नहीं रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें