फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की चपेट में आने से मासूम की मौत, गुस्साई भीड़ ने आग लगाकर किया जाम

Mon, 14 Nov 2016 03:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 5
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसे में 6 साल के मासूम की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वह अपनी मां और मामा के साथ बाइक पर जा रहा था। हादसा आजमगढ़ के रानी की सराय इलाके का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को करीब 11 बजे अनुबंधित रोडवेज बस की चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन

बस की चपेट में आने से मासूम की मौत, गुस्साई भीड़ ने आग लगाकर किया जाम

2 of 5
इस भयानक हादसे के बाद लोगों में रोष फैल गया और गुस्साई भीड़ ने बवाल मचा दिया। लोगों ने बस को आग लगा दी और जाम भी लगाया। पुलिस सूत्रों के अनुसार यात्रियों को पहले बस से उतारा गया और उसके बाद बस में आग लगा दी गई। इस हादसे में और कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बस की चपेट में आने से मासूम की मौत, गुस्साई भीड़ ने आग लगाकर किया जाम

3 of 5
road rage
हादसे के बाद परिजनों ने रोड पर ही बच्चे के शव को लेकर नाराजगी जताई और प्रशासन से उचित कदम उठाने की मांग की है। बता दें कि मृत बच्चे की पहचान विवेक के रूप में हुई है और वह बेलईसा के पास बांकेपुर का रहने वाला था।

बस की चपेट में आने से मासूम की मौत, गुस्साई भीड़ ने आग लगाकर किया जाम

4 of 5
road rage
पुलिस सूत्रों के मुताबिक हादसे के दौरान बच्चा अपनी मां कुसुम और मामा के साथ बाइक पर ननिहाल नुरुद्दीनपुर जा रहा था। तभी रोजवेज की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद उग्र लोगों को शांत करने के लिए भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस की चपेट में आने से मासूम की मौत, गुस्साई भीड़ ने आग लगाकर किया जाम

5 of 5
road rage
पुलिस का कहना है कि हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी के खिलाफ उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें