फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में मासूमों को मिलती रही है मौत, देखिए एटा जैसे 5 बड़े हादसे

Fri, 20 Jan 2017 01:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
एटा में स्कूली बस में हुए हादसे में कई मासूम बच्चे मौत की नींद सो गए। ऐसे हादसे पहले भी होते रहे हैं। देख‌िए 5 ऐसे बड़े हादसे...
 
विज्ञापन

2 of 7
पहला और सबसे बड़ा दर्दनाक हादसा तो उत्तर प्रदेश के एटा का ही है, जहां बच्चों की मौत पर पीएम ने दुख जताया। बच्चों के साथ हुई इस घटना के बाद माता-पिता और परिजन रोते बिलखते नजर आए।
विज्ञापन

3 of 7
एक दर्दनाक घटना हुई यूपी के भदोही में, जहां स्कूल की बस ट्रेन से टकरा गई। इसमें 8 बच्चों की मौत हो गई जबकि 11 बच्चे घायल हो गए। ये हादसा वाराणसी-इलाहाबाद रेल रूट पर माधोसिंह और कटका स्टेशनों के बीच कैयरमऊ रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ। घटना के दिन बच्चों को ले जा रहे टाटा मैजिक चालक ने ईयरफोन लगा रखा था। इसके बाद घटना से नाराज ग्रामीणों ने रेलमार्ग जाम कर दिया और टाटा मैजिक को फूंक दिया।

4 of 7
accident
पंजाब के अमृतसर में 50 स्कूली बच्चों से भरी बस नहर में गिर गई। इसमें 8 बच्चों की मौत हुई और 29 मासूम घायल हो गए। स्कूल छुट्टी के बाद स्कूल बस बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही थी। गांव महावा के पास पुली से गुजरते हुए बस बेकाबू होकर नहर में जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में गांव के लोग एकत्र हो गए और बच्चे को नहर से निकालने में जुट गए।
विज्ञापन

5 of 7
देश का ऐसा कोई हिस्सा नहीं है जहां बच्चों को हादसों का शिकार न होना पड़ता हो। कर्नाटक में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जहां एक बस स्कूल की वैन में घुस गई। ये हादसा कर्नाटक के कुंडापुर में हुआ जिसमें 8 मासूमों की मौत हो गई, जबकि 12 घायल हो गए। बताया जाता है कि वाहनों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए जबकि बस को भी काफी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

6 of 7
पंजाब के जालंधर-मोगा स्टेट हाईवे-71 पर ड्राइवर की लापरवाही की वजह से 13 बच्चों की मौत हो गई और 9 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि ड्राइवर इस दौरान काफी तेजी से बस चला रहा था। टेंपो-ट्रेवलर अकाल अकादमी स्कूल की थी और बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान जालंधर−नकोदर रोड पर नब्रा गांव के पास टेंपो-ट्रेवलर और ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राजस्थान के राजगढ़ में एक बस और ऑटो में भिड़ंत हो गई। इस दौरान किशनगढ़ के पास सांईकृपा ट्रेवल्स की तेज रफ्तार बस ने स्कूल से बच्चों को भरकर लौट रहे ऑटो को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि 12 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तेज रफ्तार बस भी पलट गई, जिससे उसमें सवार कई यात्री भी घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद बस भी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार यात्री बुरी तरह से जख्मी हो गए और मौके से घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें