फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरव्यू में भूलकर भी ना कहें ये 5 बातें, वर्ना होंगे रिजेक्ट

Tue, 21 Jun 2016 02:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
इंटरव्यू में आपको अपनी स्किल और तजुर्बे को इस तरह दिखाना होता है जिससे इंटरव्यू लेने वाला आपसे प्रभावित हो जाए। इसके लिए जरूरी है आप आमतौर पर इंटरव्यू में इस्तेमाल की जानी वाली लाइनों का इस्तेमाल ना करें। अगर आप इन लाइनों को बोलेंगे तो हो सकता है आपका इंटरव्यू खराब चला जाए। 

जानें वे कौन सी लाइनें हैं जो आपका इंटरव्यू खराब कर सकती हैं।
विज्ञापन

इंटरव्यू के दौरान कभी ना कहें ये 5 बातें, वर्ना रिजेक्ट हो जाएंगे आप

2 of 6
- फोटो : getty images
'आई एम अ क्विक लर्नर' (I'm a quick learner) इंटरव्यू देने वाले ज्यादातर इस लाइन का इस्तेमाल करते हैं। आप यह गलती कभी ना करें क्योंकि जब आप यह लाइन बोलते हैं तो इससे इंटरव्यू लेने वाला समझता है कि नौकरी के लिए जितनी योग्यता की जरूरत है वे आपके पास नहीं है। इसके बदले अगर आप कहें मैं इस फील्ड में (जिसके लिए आप गए हैं) कोई सीधे तौर पर तो इंवोल्वड नहीं रहा लेकिन मैंने कंपनी का एनालिसस किया तो मुझे पता चला..(आपने उस कंपनी के बारे में जो जानकारी जुटाई है) वह बताएं।
विज्ञापन

इंटरव्यू के दौरान कभी ना कहें ये 5 बातें, वर्ना रिजेक्ट हो जाएंगे आप

3 of 6
- फोटो : getty images
सैलरी क्या होगी?... यह सवाल अपने इंटरव्यू के दौरान कभी ना पूछें। इस सवाल से इंटरव्यू लेने वाले थोड़े असहज हो सकते हैं क्योंकि उन्हें लगेगा आप काम से ज्यादा पैसे की फिक्र कर रहे हैं। शुरूआती स्तर पर ऐसे सवाल कभी न पूछें।

इंटरव्यू के दौरान कभी ना कहें ये 5 बातें, वर्ना रिजेक्ट हो जाएंगे आप

4 of 6
- फोटो : getty images
सवाल पूछने का मौका आए- अगर इंटरव्यू लेने वाला आपको सवाल पूछने का मौका दे, तो आप जिस पद के लिए इंटरव्यू देने गए हैं उससे जुड़े प्रशन पूछें तो बेहतर होगा। इसके बजाए आप अगर पूछेंगे कि ऑफिस देर से आने पर क्या होगा? इस तरह का सवाल पूछना ठीक नहीं।
विज्ञापन

इंटरव्यू के दौरान कभी ना कहें ये 5 बातें, वर्ना रिजेक्ट हो जाएंगे आप

5 of 6
- फोटो : getty images
प्रमोशन की बात न करें- जॉब के दौरान कभी भी प्रमोशन से जुड़ी बात न करें क्योंकि कंपनी अपने लिए ऐसे व्यक्ति की तलाश में है जो कंपनी को फायदा पहुंचाए। अगर आप इंटरव्यू में प्रमोशन से जुड़ी बात करेंगे तो सही नहीं होगा। अक्सर लोग इंटरव्यू के समय प्रमोशन से जड़ी बात कर देते हैं जिससे उनका रिजेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरव्यू के दौरान कभी ना कहें ये 5 बातें, वर्ना रिजेक्ट हो जाएंगे आप

6 of 6
- फोटो : getty images
आई थिंक आउट साइड ऑफ दा बॉक्स- यह लाइन अक्सर इंटरव्यू देने वाले इंटरव्यू के दौरान बोलते हैं। यह लाइन इंटरव्यू लेने वाले पर निगेटिव प्रभाव छोड़ती है। इसलिए इस लाइन के प्रयोग से बचें। इसके बदले कहें मैनें अपने पिछले रोल में कस्टमर्स से जुड़ने के लिए कई नए तरीके अपने आए थे जिससे कस्टमर्स ने हमारी सेवाओं पर फीडबैक दिया था। और उनमें से एक तरीका था ( जो आपने नया तरीका अपनाया था वे बताएं) इससे इंटरव्यू लेने वाला आपके बारे में सकारात्मक सोचेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें