मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी चुनावी दौरे पर रहे। उन्होंने दोपहर 12 बजे विधानसभा सकालडीहा, चंदौली के प्रत्याशी सूर्यमुनि तिवारी और दोपहर 2 बजे विधानसभा ओबरा, सोनभद्र के प्रत्याशी संजय गोण्ड के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
1 of 3
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी चुनावी दौरे पर रहे।
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी चुनावी दौरे पर रहे। उन्होंने दोपहर 12 बजे विधानसभा सकालडीहा, चंदौली के प्रत्याशी सूर्यमुनि तिवारी और दोपहर 2 बजे विधानसभा ओबरा, सोनभद्र के प्रत्याशी संजय गोण्ड के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा पर जमकर निशाना साधा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 3
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपा पर जमकर निशाना साधा।
- फोटो : अमर उजाला
शिवराज ने औबरा में कहा कि मुख्तार अंसारी का बेटा कह रहा है कि अखिलेश की सरकार आ जाने दो, पूरा हिसाब लेंगे। अरे अब्बास क्या हिसाब लेगा रे, रस्सी जल गई पर ऐंठ नहीं गई। 10 तारीख के बाद ये ऐंठ भी निकाल दी जाएगी। ये माफिया का बेटा है, माफिया की औलाद है, जनता को क्या देगा सिवाए परेशानी के। सुन ले अब्बास 10 मार्च को योगीजी का बुलडोजर तेरा हिसाब करने के लिए कूच करेगा।
शिवराज ने बताया कि जनता कह रही है, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे।
- फोटो : अमर उजाला
शिवराज ने मोदी अंदाज में कहा कि ये माफिया जनता को परेशान करते हैं, इन्हें जेलों में होना चाहिए या नहीं। सपा की साइकिल हो गई पंचर, भाजपा जीतेगी बंपर। शिवराज ने कहा कि ये सपा की साइकिल ही बेकार है। इस साइकिल में करप्शन का पहिया लगा है। कमीशन का हैंडल है। इसकी सीट पर बैठे माफिया जनता को लूट लें। अखिलेश बाबू, ये साइकिल तो कबाड़ के भाव भी नहीं चलेगी। जनता कह रही है, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे।
शिवराज ने कहा कि सपा की साइकिल के सी का मतलब जान लो। C का मतलब करप्शन, भ्रष्टाचार। C मतलब कमीशन, सरकारी पैसे ही खा जाओ। C का मतलब क्राइम लोगों को लूटो-मारो। ये कमीशन, करप्शन और क्राइम करने वाले उत्तर प्रदेश की धरती पर 10 मार्च के बाद कहीं दिखाई नहीं देंगे। यह जनता का राज्य है, यह सरकार गरीबों के लिए है।