मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी 4 मार्च को सेवानिवृत्त हो गए हैं। पुलिस मुख्यालय के पास स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में विदाई कार्यक्रम हुआ, साथ ही परेड का आयोजन किया गया। डीजीपी विवेक जौहरी ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
1 of 4
डीजीपी विवेक जौहरी ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया।
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी 4 मार्च को सेवानिवृत्त हो गए हैं। पुलिस मुख्यालय के पास स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में विदाई कार्यक्रम हुआ, साथ ही परेड का आयोजन किया गया। डीजीपी विवेक जौहरी ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
2 of 4
पुलिस मुख्यालय के पास स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में विदाई कार्यक्रम हुआ।
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शाम साढ़े चार बजे शुरू हुई विदाई परेड में पुलिस विभाग के लगभग सभी बड़े अफसर मौजूद रहे। परेड के बाद पुलिसकर्मी डीजीपी विवेक जौहरी को कार को रस्सी से खींचकर स्टेडियम के गेट तक ले गए और उन्हें भावभीनी विदाई दी। इसके साथ ही नए डीजीपी सुधीर सक्सेना ने आज शाम को पदभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन
3 of 4
1984 में पुलिस सेवा शुरू करने वाले विवेक जौहरी भोपाल के रहने वाले हैं।
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 1984 में पुलिस सेवा शुरू करने वाले विवेक जौहरी भोपाल के रहने वाले हैं। मार्च 2020 में जौहरी को मध्य प्रदेश का DGP बनाया गया था। वे राज्य और केंद्र में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। जौहरी लंबे समय से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। उन्होंने लंबे समय तक आईबी और रॉ में भी काम किया है।
नए डी़जीपी को पदभार सौंपते विवेक जौहरी।
- फोटो : अमर उजाला
विवेक जौहरी से पदभार लेने वाले सुधीर सक्सेना पहले भी ऐसा कर चुके हैं। 28 साल पहले विवेक जौहरी जब रतलाम में एसपी हुआ करते थे, तब उनके तबादले पर 12 अगस्त 1994 को सक्सेना ने उनसे एसपी का चार्ज लिया था।