महाकाल के दरबार में पत्नी के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव।
- फोटो : अमर उजाला
बोले- हमने जो वादा किया था उसे निभा रहे
मेरा ध्येय सिर्फ प्रदेश का चहुमुखी विकास करना है। मध्यप्रदेश में सभी सुविधा हो प्रदेशवासियों को रोजगार से लेकर उच्च शिक्षा और किसी भी तरह की सुविधा से वंचित न रहना पड़े ऐसा मेरा प्रयास है। बाबा महाकाल और प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से हमारी सरकार अच्छा कार्य करेगी। आज मैंने श्री महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं से दर्शन के दौरान उन्हें कोई कठिनाई तो नहीं आ रही है, इस बारे में भी जानकारी ली। आज 1 करोड़ 29 लाख बहनों के खातों में लाडली बहन की राशि डाली जाएगी, क्योंकि अगस्त माह में रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है। इसलिए बहनों के खाते में 1500 रुपये की राशि डाली जाएगी। हमने जो वादा किया था उसे निभा रहे हैं। भाई दूज के बाद यह राशि 1500 रुपये प्रतिमाह होगी और उसके बाद हम प्रयास करेंगे कि यह राशि बढ़कर 3000 प्रति माह तक पहुंचे। लाडली बहनों और सभी वर्ग के लिए वादों को पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही प्रदेश में शासकीय नौकरियों में बहनों को प्रीतीश प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के साथ ही हम चाहते हैं कि प्रदेश के लिए और बेहतर कार्य कर सकें।