फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal Sawari: दो साल बाद परंपरागत मार्ग से निकले राजा महाकाल, जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत

Mon, 18 Jul 2022 06:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain Mahakal Sawari: दो साल बाद परंपरागत मार्ग से निकले राजा महाकाल, जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत
विज्ञापन
1 of 6
सावन के पहले सोमवार को भगवान नगर भ्रमण पर निकले। - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के उज्जैन में आज शाम चार बजे से भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी शाही ठाठ-बाट से निकली। सावन मास के पहले सोमवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर से शाम 4 बजे अवंतिकानाथ की पालकी नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई। कलेक्टर आशीष सिंह ने परिवार समेत महाकाल का पूजन किया। सवारी मार्ग पर लाल कारपेट बिछाया गया था। दो साल बाद सवारी अपने परंपरागत मार्ग से निकल रही है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
सवारी से पहले भगवान का पूजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला
बाबा महाकाल का नगरी उज्जैन में सावन का अलग ही आनंद है। सावन सोमवार पर भक्ति का सैलाब सड़कों पर होता है। भगवान महाकाल की हर साल सावन-भादौ मास में सवारी निकाली जाती है। इसी क्रम में इस वर्ष कुल छह सवारियां निकाली जाएंगी। आज परंपरा अनुसार सभा मंडप में भगवान महाकाल का मनमहेश रूप में पूजन-अर्चन किया गया। मंदिर के मुख्य द्वार पर राजाधिराज को सलामी दी गई। सवारी में सबसे आगे अश्वारोही दल, पुलिस बैंड, नगर सैनिक और सशस्त्र बल की टुकड़ी मार्च पास्ट करते चल रही है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
सवारी के पहले किया गया शृंगार - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि दो वर्षों से कोरोना के कारण बदले हुए मार्ग से सवारी निकाली जा रही थी, लेकिन इस वर्ष परंपरागत मार्ग से सवारी निकाली जा रही है। सवारी महाकाल मंदिर से प्रारंभ होकर महाकाल घाटी, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी से होकर मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंचेगी। यहां भगवान का शिप्रा जल से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की जाएगी। पूजन पश्चात सवारी रामानुजकोट, गणगौर दरवाजा, कार्तिक चौक, जगदीश मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, छत्रीचौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार होते हुए दोबारा मंदिर पहुंचेगी।
 

4 of 6
कुल छह सवारियां निकलती हैं सावन मास के पहले सोमवार यानी आज पहली सवारी निकाली जा रही है। - फोटो : अमर उजाला
कुल छह सवारियां निकलती हैं
सावन मास के पहले सोमवार यानी आज पहली सवारी निकाली जा रही है। दूसरी सवारी 25 जुलाई को निकलेगी। पालकी में श्री चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर श्री मनमहेश विराजित होंगे। 1 अगस्त को तीसरी सवारी निकलेगी। इस दिन पालकी में चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश, गरुड़ रथ पर शिवतांडव स्वरूप विराजित होंगे। सावन के चौथे सोमवार यानी 8 अगस्त को चौथी सवारी निकलेगी। इस दिन पालकी में चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश, गरुड़ रथ पर शिवतांडव स्वरूप और नंदी रथ पर उमा-महेश विराजित होंगे।
 
विज्ञापन

5 of 6
सवारी के दर्शन करने हजारों लोग उज्जैन पहुंचते हैं। - फोटो : अमर उजाला
पांचवीं सवारी 15 अगस्त को निकलेगी। पालकी में चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश, गरुड़ रथ पर शिवतांडव स्वरूप, नंदी रथ पर उमा-महेश और डोल रथ पर होल्कर स्टेट का मुखारविंद रहेगा। भादौ मास के दूसरे सोमवार यानी 22 अगस्त को छठी और शाही सवारी निकलेगी। इस दिन पूरा उज्जैन और आसपास के हजारों भक्त बाबा की सवारी में शामिल होने पहुंचते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सवारी में भक्त जमकर थिरकते हैं। - फोटो : अमर उजाला
सवारी के दौरान भीड प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 600 से अधिक पुलिस अफसरों और जवानों को तैनात किया गया है। जिले के थानों के अलावा इंदौर, देवास, शाजापुर, जावरा, मंदसौर से भी अतिरिक्त पुलिस फोर्स सवारी मार्ग पर तैनात किया गया है। महाकालेश्वर मंदिर, रामघाट, छत्रीचौक और गोपाल मंदिर पर एएसपी स्तर के अफसर व्यवस्था संभालेंगे। इनके सहयोग में सीएसपी, एसडीओपी, थाना प्रभारी स्तर के अधिकारी रहेंगे। सवारी मार्ग में आने वाले प्रमुख चौराहों और कट चौराहों पर एसआई स्तर के अफसरों के साथ पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है जो भीड प्रबंधन का काम देखेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें