महाकाल भस्म आरती सुबह चार बजे होती है।
- फोटो : अमर उजाला
यहां रहेगी पार्किंग की सुविधा
• कर्कराज मंदिर, भील समाज धर्मशाला, नृसिंह घाट क्षेत्र में वाहन पार्किंग रहेगी।
• हरिफाटक चौराहा के पास इम्पीरियल होटल के पीछे तथा मन्नत गार्डन में पार्किंग रहेगी।
चारधाम से लगेगी कतार
पिछले कुछ साल से नए साल में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन चारधाम मंदिर के सामने से कतार लगाने का कार्य करता आ रहा है। संभवत: इस बार भी नए साल में वही दर्शन व्यवस्था लागू रहेगी। दर्शनार्थियों को कर्कराज पार्किंग से शक्तिपथ के रास्ते श्रीमहाकाल महालोक होते हुए मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालु गणेश व कार्तिकेय मंडप से दर्शन करेंगे। श्रद्धालुओं को दी जाने वाली अनुमति व्यवस्था भी स्थगित रहेगी।
ये भी पढ़ें-
महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान बिगड़ी श्रद्धालु की तबीयत, अस्पताल ले जाते समय मौत