फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: फिल्म अभिनेता राजकुमार राव ने सपत्नीक किए बाबा महाकाल के दर्शन, 'स्त्री-2' के लिए पहुंचे हैं इंदौर

Thu, 14 Dec 2023 05:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

प्रसिद्ध अभिनेता राजकुमार राव आज पत्नी चित्रलेखा के साथ बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे, जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया। इसके बाद वे नंदी हॉल और मंदिर परिसर में भी पूजन अर्चन करते दिखाई दिए। लगभग दो घंटे तक श्री महाकालेश्वर मंदिर में रहे अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। 
विज्ञापन
1 of 3
अभिनेता राजकुमार राव ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। - फोटो : अमर उजाला
प्रसिद्ध अभिनेता राजकुमार राव आज पत्नी चित्रलेखा के साथ बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे, जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया। इसके बाद वे नंदी हॉल और मंदिर परिसर में भी पूजन अर्चन करते दिखाई दिए। लगभग दो घंटे तक श्री महाकालेश्वर मंदिर में रहे अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। 
 
विज्ञापन

2 of 3
राजकुमार राव और उनकी पत्नी चित्रलेखा ने महाकाल का पूजन किया। - फोटो : अमर उजाला
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित यश गुरु ने बताया कि फिल्म अभिनेता राजकुमार राव गुरुवार को बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे और दर्शन कर उनसे आशीर्वाद लिया। दर्शन करके भी बहुत ही खुश नजर आए और उन्होंने कहा कि मेरा दर्शन करने का अनुभव बहुत ही अच्छा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
महाकाल मंदिर परिसर में राजकुमार राव को देखकर लोग भी चौंक गए। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि वह स्त्री -2 फिल्म की शूटिंग करने इंदौर आए हैं। बाबा के दर्शन के बाद ही शूटिंग की शुरुआत करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अब तो बाबा महाकाल के दरबार में आना-जाना लगा ही रहेगा। दर्शन के बाद नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह द्वारा उन्हें बाबा महाकाल की फोटो और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें