मध्यप्रदेश के नवागत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल में आयोजित हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद सीधे बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे। यहां उन्होंने पंडित रमन त्रिवेदी, पंडित दिलीप गुरु, पंडित अर्पित पुजारी और अन्य पुजारियों के आचार्यत्व में बाबा महाकाल का महामृत्युंजय मंत्र से जलाभिषेक किया।
गर्भगृह में हुई इस पूजा अर्चना के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। वे लगातार ओम नमः शिवाय और अन्य मंत्रों का जाप कर रहे थे। जलाभिषेक से शुरू हुए बाबा महाकाल के पूजन के दौरान उन्हें दुग्ध और पंचामृत भी अर्पित किया गया, जिसके बाद उन्हें पूजन सामग्री भी अर्पित की गई।