बाबा महाकाल मंदिर के पुजारी
- फोटो : अमर उजाला
समय-समय पर होनी चाहिए जांच
महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने कहा कि तिरुपति बालाजी में प्रसाद को लेकर जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। मैनेजमेंट की इसमें सबसे बड़ी गलती है, इसलिए उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। जो हुआ वह सनातन धर्म के लोगों के साथ खिलवाड़ है। मेरी सरकार से मांग है कि ऐसा दोबारा न हो। महाकालेश्वर मंदिर में शुद्धता और क्वालिटी के साथ लड्डू बनाए जाते हैं। सतर्क, सजग रहने और समय-समय पर जांच होने से ऐसी मिलावट नहीं होगी। रिश्वतखोरी, कमीशनखोरी इस मामले में विद्यमान है, जिसके कारण यह हो रहा है। ऐसे लोगों को सजा नहीं होने के कारण पाप बढ़ता जा रहा है, कुछ लोग ऐसे हो गए हैं कि भगवान को भी नहीं छोड़ रहे हैं। धन कमाने में लगे हैं, उन्हें किसी का डर नहीं है। यह दुर्भाग्यपूर्ण और सनातन के लिए खतरनाक है।
इनपुट: नीलेश नागर