फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: महाकाल लोक की सुंदरता बढ़ाएगा महाराजवाड़ा का विकास कार्य, 67.92 करोड़ की लागत से बन रही हैरिटेज धर्मशाला

Sun, 21 May 2023 08:19 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: महाकाल लोक की सुंदरता बढ़ाएगा महाराजवाड़ा का विकास कार्य, 67.92 करोड़ की लागत से बन रही हैरिटेज धर्मशाला
विज्ञापन
1 of 3
महाकाल लोक की सुंदरता बढ़ाएगा महाराजवाड़ा का विकास कार्य - फोटो : अमर उजाला
महाकाल लोक के द्वितीय चरण में कुल 67.92 करोड़ रुपये की लागत से पुराने महाराजवाड़ा स्कूल कॉम्पलेक्स का संरक्षण एवं अन्य विकास कार्य स्मार्ट सिटी द्वारा कराए जा रहे हैं। इसमें 19.91 करोड़ रुपये की लागत से महाराजवाड़ा स्कूल भवन के मूल स्वरूप को बनाये रखते हुए यहां पर हैरिटेज धर्मशाला बनाई जा रही है। 47 हजार वर्गफीट निर्मित क्षेत्र में 24 कमरे भी बनाये जा रहे हैं। यही नहीं पुराने बाड़े का जीर्णोद्धार, प्रवचन हॉल का निर्माण, फूड कोर्ट एवं मनोरंजन क्षेत्र भी निर्मित हो रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 3
67.92 करोड़ की लागत से बन रही हैरिटेज धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला
तेजी से हो रहा महाकाल लोक के द्वितीय चरण का कार्य
महाकाल लोक के द्वितीय चरण के कार्य तेजी से आकार ले रहे हैं। महाराजवाड़ा परिसर में लैंड स्केपिंग का कार्य भी किया जा रहा है। इसकी लागत 8.14 करोड़ रुपये है। लगभग एक लाख 15 हजार वर्गफीट में ग्रीन एरिया विकसित हो रहा है। यहां पर पौधारोपण एवं फब्बारों का निर्माण होगा, छत्रियों का विकास किया जायेगा। छोटा रूद्र सागर को महाराजवाड़ा से जोड़ने का कार्य, अनुभूति वन, चिन्तन वन, ध्यान केन्द्र का विकास, पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था एवं ध्यान के लिये आकर्षक कुटियाओं का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
महाकाल लोक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
महाराजवाड़ा बेसमेंट पार्किंग और विक्रेता जोन
महाराजवाड़ा फेज-2 बेसमेंट पार्किंग व विक्रेता जोन का निर्माण कार्य 39.87 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। यहां पर चारपहिया वाहनों की पार्किंग (लगभग 217 वाहन), वीआईपी पार्किंग, आपातकालीन वाहन, ऑटो और ई-रिक्शा पार्किंग के लिये भूतल पार्किंग का प्रावधान किया गया है। बेसमेंट में शौचालय ब्लॉक के साथ ड्राइवर लाउंज का निर्माण, टॉयलेट ब्लॉक, बेसमेंट से ग्राउण्ड फ्लोर तक सीढ़ियां, ग्राउण्ड फ्लोर पर वेण्डर जोन के साथ ओडीएम का निर्माण व लैंड स्केपिंग का कार्य भी किया जाएगा। सभी निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।  निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें