इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में रोज परत-दर-परत सच्चाई सामने आती जा रही है। सोनम और राजा के 23 मई से लापता होने के बाद उनके जिंदा लौटने की मंशा से उज्जैन में तंत्र क्रिया हुई थी। हालांकि, इसके पांच दिनों बाद राजा रघुवंशी का शव मिला और सोनम का भी पता चल गया, लेकिन उसकी वापसी हत्या की आरोपी के रूप में हुई।
ये भी पढ़ें-
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति का बड़ा निर्णय, बबलू गुरु को पुजारी प्रतिनिधि पद से हटाया
उज्जैन तंत्र, मंत्र और आस्था के लिए काफी प्रसिद्ध है, लेकिन इन दिनों यह शहर इसलिए चर्चा का विषय बना हुआ है कि इंदौर में हुए बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की तंत्र क्रिया अनुष्ठान भी उज्जैन में होने की बात सामने आई है। उज्जैन के स्थानीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रामेश्वर दास महाराज ने यह दावा किया है कि 28 मई को उनके पास राजा और सोनम के परिवार का एक युवक अभिषेक आया था, जिसने बताया था कि उसके भाई और भाभी अचानक कहीं गायब हो गए हैं, जिनका कोई पता नहीं लगता रहा है। राजा और सोनम दोनों की सकुशल वापसी के लिए तंत्र क्रिया करने के पहले महंत रामेश्वर दास ने राजा सोनम के फोटो और कपड़े मंगवाए थे। इसके बाद यह अनुष्ठान शुरू हुआ। तंत्र अनुष्ठान के दौरान राजा के कपड़ों को पर्ची पर लिखकर मंत्रों के साथ गोबर में लपेटकर रखा और इस अभिमंत्रित यंत्र पर 50 किलो वजन रखा था। विशेष बात यह थी कि प्रतिदिन सुबह शाम इन मंत्रों का जाप किया जाता था और बीज मंत्रों से अनुष्ठान भी होता था।
ये भी पढ़ें-
मंगलनाथ मंदिर में टूट गए सारे रिकॉर्ड, एक दिन में कटी 1830 पूजन रसीद, फिर भी हुए सुगमता से दर्शन