कलेक्टर के सामने स्वस्ति वाचन की रिहर्सल करते ब्राह्मण।
- फोटो : अमर उजाला
सुबह 11:00 बजे पहुंचेंगे उज्जैन
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड शुक्रवार सुबह 11 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। इंदौर एयरपोर्ट से कारों के काफिले के साथ यहां आएंगे। प्रधानमंत्री के उज्जैन आगमन के पूर्व की गई रिहर्सल मे कारों का काफिला गुरुवार को इंदौर से उज्जैन के लिए रवाना हुआ। दोपहर को उज्जैन आया था। इस रिहर्सल के आधार पर ही शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री का काफिला इंदौर से उज्जैन आएगा।
श्री महाकालेश्वर दर्शन व्यवस्था बदलेगी
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड की यात्रा के मद्देनजर दर्शन व्यवस्था बदली गई है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि इस दौरान 2 जून को महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित श्री महाकाल लोक दोपहर 12:00 बजे के बाद दर्शनार्थियों के लिए खोला जाएगा। सामान्य दर्शन के लिए दर्शनार्थी हरसिध्दि चौराहे से बड़ा गणेश होकर चार नंबर गेट से विश्राम धाम व सभा मंडप में होते हुए गणपति मंडपम में बेरिकेट से दर्शन हेतु पहुंचेंगे। दर्शन के बाद इसी रास्ते से वापस होकर दर्शनार्थी पांच नंबर गेट से वापस जाएंगे। इस दौरान गर्भगृह दर्शन, शीघ्र दर्शन बंद रहेगी। दो जून को श्री महाकाल महालोक एवं दर्शन दोपहर 12 बजे बाद से पुनः प्रारंभ हो जाएंगे।