पंडाल में लगी नोट
- फोटो : अमर उजाला
सराफा यूथ फेडरेशन के आनंद गर्ग और बंटी सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि सराफा यूथ फेडरेशन पिछले 11 वर्षों से पटनी बाजार में गणपति बप्पा की भव्य प्रतिमा स्थापित करता आ रहा है। इस वर्ष कुछ नया करने का जुनून था। इसीलिए हमने अन्य व्यापारी प्रशांत सोनी, मानव गर्ग, अशोक सोनी, मनोज गुप्ता के साथ मिलकर 10, 20, 50, 100, 500 के नोट एकत्रित किए और गणपति बप्पा के पांडाल को 11 लाख रुपये के नोटों से सजा दिया। यह साज सज्जा पंडाल में रविवार तक इसी तरह रहेगी। यह कुछ ऐसी साज सज्जा है, जिससे यह पांडाल अब मंदिर की तरह नजर आ रहा है।