फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी में उमड़ेंगे भक्त, चार रूपों में दर्शन देंगे भगवान

Mon, 08 Aug 2022 12:19 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

सावन के आखिरी सोमवार को उज्जैन के महाकाल की सवारी निकाली जाएगी। इसमें भगवान चार रूपों में दर्शन देंगे। सुबह से ही भक्त उमड़ने लगे हैं। 
विज्ञापन
1 of 3
महाकाल बाबा का भस्मारती शृंगार - फोटो : सोशल मीडिया
सावन के आखिरी सोमवार को उज्जैन में महाकाल की सवारी निकलेगी। सावन की आखिरी सवारी होने से इस बार भक्तों की संख्या भी ज्यादा रहने की संभावना जताई जा रही है। सुबह से भक्त महाकाल के दरबार में पहुंचने लगे हैं। भस्मारती में भी ज्यादा क्षद्धालु पहुंचे थे। महाकाल बाबा की भादौ महीने में भी दो सवारियां निकलेंगी। भादौ के दूसरे सोमवार 22 अगस्त को शाही सवारी निकाली जाएगी।
विज्ञापन

2 of 3
Mahakal Temple
विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार तड़के से ही भक्तों की कतार लगने लगी थी। आज शाम 4 बजे सावन महीने की आखिरी सवारी निकाली जाएगी। भगवान आज भी चार रूपों में दर्शन देंगे। चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश, गरुड़ रथ पर शिवतांडव, नंदी पर उमा महेश रूप में निकलेंगे। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवान सलामी देंगे। 



महाकाल मंदिर से शुरू होकर सवारी कोटमोहल्ला, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए मोक्षदायिनी शिप्रा के तट पहुंचेगी। प्रशासन ने सवारी मार्ग पर सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम किए हैं। भीड़ को दखते हुए स्कूली वाहनों के आवागमन में होने वाली परेशानी को देखते हुए शहर के समस्त स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए सोमवार का अवकाश घोषित किया गया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
बाबा महाकाल की सवारी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
भादौ की सवारी में अपार भीड़ की संभावना
भादौ महीन में भी दो सवारियां निकाली जाती हैं। भादौ की पहली सवारी 15 अगस्त को पड़ने वाली है। इस दिन सभी जगह अवकाश रहने से संभावना जताई जा रही है कि उम्मीद से ज्यादा लोग सवारी में पहुंच सकते हैं। वहीं भादौ के दूसरे सोमवार यानी 22 अगस्त को बाबा की शाही सवारी निकलेगी। इस दिन पांच लाख से ज्यादा लोग सवारी में पहुंचने का अनुमान है। प्रशासन ने इसके लिए खास इंतजाम की योजना बनाई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें