उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के शिखर पर बने नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट सोमवार रात 12 बजे से श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खुल गया है। मंगलवार रात 12 बजे तक श्रद्धालु मंदिर में नागचंद्रेश्वर महादेव के दर्शन कर सकेंगे। सोमवार को महानिर्वाणी अखाड़ा के महंत संत विनीत गिरी महाराज ने भगवान नागचंद्रेश्वर का पूजन अर्चन किया और मंदिर को श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोला। नागपंचमी के अवसर पर हर साल बड़ी संख्या में भक्त बाबा महाकाल और नागचंद्रेवर महादेव के दर्शन करने पहुंचते हैं। मंदिर आने वाले दर्शनार्थियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो इसके लिए इस साल मंदिर प्रबंधन ने खास इंतजाम किए हैं। अगर आप भी आज नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन करने जा रहे हैं तो जानिए कैसे कर सकते हैं सुलभ दर्शन।