पन्नी और दरी बिछाकर जगह घेर रहे लोग
- फोटो : अमर उजाला
उज्जैन में श्री विट्ठलेश सेवा समिति शिव महापुराण कथा का आयोजन करा रहा है। पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा पंडाल में आस्थावान श्रद्धालुओं का सैलाब कथा शुरू होने से पहले देखते ही बन रहा है। सात दिवसीय शिव महापुराण कथा की शुरुआत चार अप्रैल से होगी, लेकिन सोमवार शाम तक पंडाल की स्थिति यह हो चुकी थी कि यहां आने वाले श्रद्धालु सिर पर कपड़ों का बैग रखकर ऐसे प्रयास कर रहे थे, जिससे उन्हें कथास्थल के नजदीक से नजदीक बैठने का मौका मिल सके। काफी लोग पंडाल में देर से पहुंचने पर खुद से ही नाराज थे, क्योंकि पंडाल की अग्रिम पंक्ति के स्थान पर पहले ही श्रद्धालु बैठ चुके हैं। जबकि देर से आए श्रद्धालु सिर पर कपड़ों का बैग रखकर अपनी जगह संभालने में लगे हुए थे।