फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pradeep Mishra: शिव महापुराण सुनाने से पहले महाकाल का आशीष लेने पहुंचे प्रदीप मिश्रा, बाबा का जलाभिषेक किया

Mon, 03 Apr 2023 12:38 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
विज्ञापन
1 of 3
बाबा महाकाल की शरण में प्रदीप मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
धार्मिक नगरी उज्जैन में कुबेरेश्वर धाम के कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा की शुरुआत मंगलवार 4 अप्रैल से हो रही है। इसके पहले पंडित प्रदीप मिश्रा उज्जैन पहुंच गए हैं। सोमवार सुबह उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन करने के बाद पंडित प्रदीप मिश्रा नंदी हॉल में बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। 


 
विज्ञापन

2 of 3
बाबा की भक्ति में लीन दिखे प्रदीप मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार से उज्जैन में शुरू होने वाली शिव महापुराण कथा को सुनाने के लिए पंडित प्रदीप मिश्रा उज्जैन आ चुके हैं, रविवार रात को उन्होंने कथा स्थल पर पहुंचकर यहां की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया था।

Read More: महाकाल की नगरी में कल से शिव महापुराण सुनाएंगे प्रदीप मिश्रा,जाने से पहले जानिए कैसी रहेंगी व्यवस्थाएं
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
प्रदीप मिश्रा को मंदिर में देख श्रद्धालु हुए खुश - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह वह महाकाल मंदिर पहुंचे। मंदिर के गर्भगृह में पंडित प्रदीप मिश्रा ने बाबा महाकाल को एक लोटा जल अर्पित करने के बाद उनका पूजन-अर्चन किया इस दौरान जहां पंडित मंत्रोच्चार करते नजर आए। वहीं, पंडित प्रदीप मिश्रा ने भी विशेष मंत्रों से भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की। श्री महाकालेश्वर मंदिर में पंडित प्रदीप मिश्रा वैसे तो बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे, लेकिन जब श्रद्धालुओं ने सीहोर वाले पंडित जी को मंदिर में देखा तो वह भी खुश हो गए।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें