कड़ाके की ठंड से लोग परेशान
- फोटो : अमर उजाला
अभी और बढ़ेगी ठंड
जीवाजी वेधशाला के अनुसार सोमवार रात का तापमान 8.5 डिग्री रहा, जो अब तक का सबसे कम पारा था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस था जो कि अब तक का सबसे कम तापमान था, जिसके साथ सर्द हवा ने दिन में भी अलाव तापने को मजबूर कर दिया। मंगलवार को पूरे दिन सर्दी से लोगों की कंपकंपी छूटती रही। सर्द हवाओं के कारण बाहर निकलना दूभर हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो अभी और चार दिन पारा गिरता रहेगा। बता दें, कि पिछले तीन दिन से दिन और रात का पारा लगातार गिर रहा है, जिससे असल सर्दी का अहसास हो रहा है। देर से सही इस बार सर्दी का प्रकोप भी देर तक रहेगा।
Read More: Indore Weather: इंदौर में सीजन की सबसे सर्द रात, स्कूलों का समय बदला
रतलाम में मौसम की सबसे सर्द रात
रतलाम में भी सर्दी ने लोगों को कंपकंपा दिया है। रतलाम में रात का तापमान लुढ़कर 6.5 डिग्री पर पहुंच गया है। मंगलवार की रात इस सीजन में मौसम की सबसे सर्द रातों में दर्ज की गई है। वहीं, दिन का तापमान भी 22.6 डिग्री पर आ गया और दिन भी सबसे सर्द दिनों में शामिल हो गया है। मौसम विभाग की माने तो सर्दी का यह सितम अगले कुछ दिनों तक लगातार जारी रहेगा। दिन के साथ ही रात के तापमान में और भी गिरावट आने की संभावना है। कड़ाके की सर्दी के चलते बुधवार की सुबह आसमान कोहरे से ढका नजर आया। बाद में जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे कोहरा छटता गया। तापमान में लगातार गिरावट को देखते हुए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने स्कूलों के समय में भी परिवर्तन किया गया है। स्कूलों में पांचवीं कक्षा तक के बच्चों को सर्दी से राहत देते हुए स्कूल का समय सुबह 10:30 बजे कर दिया गया है। इसके पूर्व कोई स्कूल नहीं लग सकेगा।