बस कुछ ही घंटो में वह समय आने ही वाला है जब चंद्रयान 3 की चांद पर लैंडिंग होगी। यह लैंडिंग सफल रहे इसी मनोकामना के साथ विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान भगवान का विशेष पूजन अर्चन कर बाबा महाकाल से कामना की गई, वहीं अंगारेश्वर मंदिर में भी भात पूजन किया गया।