फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yogi In Ujjain: योगी आदित्यनाथ ने किया महाकाल का अभिषेक, मखाने की माला चढ़ाई, नंदी के कान में बताई मनोकामना

Wed, 13 Sep 2023 04:44 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। उनका अभिषेक किया। मखाने की माला और वस्त्र चढ़ाए। इसके बाद उन्होंने राजा भर्तृहरि की गुफा में जाकर पूजन किया। 
विज्ञापन
1 of 5
योगी आदित्यनाथ ने भगवान महाकाल का अभिषेक किया। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने बाबा महाकाल का अभिषेक किया। रुद्राक्ष और मखाने की माला पहनाकर वस्त्र अर्पित किए। भोग लगाया। आरती की। उसके बाद नाथ संप्रदाय के प्रमुख स्थल माने जाने वाले राजा भर्तृहरि की गुफा पर पहुंचे। वहां गुरुजनों को नमन किया। योगी की यात्रा पूरी तरह से धार्मिक थी। उन्होंने न नेताओं से मुलाकात की और न ही मीडिया को कोई बाइट दी।
विज्ञापन

2 of 5
नंदी हॉल में नंदी जी के कान में मनोकामना व्यक्त करते योगी। - फोटो : अमर उजाला
30 मिनट रहे गर्भगृह में 
योगी आदित्यनाथ ने महाकाल मंदिर के गर्भगृह में पुजारी पंडित घनश्याम शर्मा, पंडित संजय शर्मा, पंडित यश गुरु के आचार्यत्व मे बाबा महाकाल का विशेष पूजन-अर्चन किया। वे करीब 30 मिनट से अधिक गर्भगृह में रहे, जहां उन्होंने पूर्ण विधि-विधान के साथ भगवान का अभिषेक पूजन किया और उन्हें यज्ञोपवित चढ़ाई। उसके पश्चात रुद्राक्ष और मखाने की माला पहनाई और वस्त्र भी अर्पित किए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा महाकाल की आरती की। उन्हें  भोग लगाया और हाथ जोड़कर प्रार्थना भी की। गर्भगृह  में दर्शन के बाद योगी आदित्यनाथ नंदी हॉल में पहुंचे। उन्होंने नंदी जी का पूजन अर्चन करने के बाद उनके कानों में मनोकामना भी कहीं।
विज्ञापन

3 of 5
योगी आदित्यनाथ को महाकालेश्वर का बड़ा चित्र भेंट किया गया। - फोटो : अमर उजाला
दो दिन से तैयारियों में जुटा था प्रशासनिक अमला
पिछले 2 दिन से उज्जैन में योगी का बेसब्री से इंतजार हो रहा था। पूरा प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा था कि योगी को महाकालेश्वर मंदिर के साथ ही नाथ संप्रदाय के प्रमुख स्थल भर्तृहरि गुफा पर आसानी से दर्शन करवाए जा सके। लगभग डेढ़ घंटे की इस उज्जैन यात्रा में मुख्यमंत्री सिर्फ प्रभु भक्ति में लीन नजर आए। उनके लिए सुरक्षा गार्डों के साथ ही पार्टी के नेताओं का जमावड़ा था। उन्होंने इस यात्रा को सिर्फ धार्मिक ही रखा। किसी भी प्रकार की राजनीतिक बात नहीं की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से तक बात करने से इनकार कर दिया। हाथ हिलाकर अभिवादन करते हुए इंदौर चले गए। 

4 of 5
योगी ने महाकाल लोक का भ्रमण किया। - फोटो : अमर उजाला
महंतों ने भी किया स्वागत
नंदी हॉल में श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति ने योगी का सम्मान किया। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद योगी आदित्यनाथ महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी से मिले। उनके महाकाल मंदिर स्थित आश्रम भी पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का महंत विनीत गिरी ने पूर्ण आत्मीयता के साथ स्वागत किया। महंत विनीत गिरि ने बाबा महाकाल का स्मृति चिन्ह मुख्यमंत्री को भेंट किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भर्तृहरि गुफा में योगी आदित्यनाथ को 51 किलो पीतल का त्रिशूल भेंट किया गया। - फोटो : अमर उजाला
भर्तृहरि की गुफा में 101 बटुकों ने मंत्रोच्चार से किया स्वागत
महाकाल के पूजन-अर्चन के बाद योगी आदित्यनाथ नाथ संप्रदाय के प्रमुख स्थल भर्तृहरि गुफा पहुंचे। वहां उनका 101 बटुकों ने मंत्रोच्चार के साथ स्वागत किया। इस स्थान पर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिर्फ और सिर्फ प्रभु भक्ति में ही लीन दिखाई दिए। यहां उन्होंने गुरु गोरक्षनाथ, महातपस्वी राजा भर्तृहरि और श्री गोपीचंद महाराज का पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके बाद गौ-सेवा करते हुए गायों को चारा और गुड़ भी खिलाया। भर्तृहरि गुफा के महंत रामनाथ महाराज ने नाथ संप्रदाय के प्रमुख और अखिल भारतीय बारह पंथ नाथ संप्रदाय के अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ को 51 किलो पीतल का त्रिशूल भेंट कर उनका सम्मान भी किया। इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने साधु-संतों से मुलाकात की और फिर इंदौर के लिए रवाना हो गए।

रिपोर्टः उज्जैन से नीलेश नागर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें