गुड़ी पड़वा पर शनिवार को उज्जैन शहर का गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इसके तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। शहर को भी सजाया गया है। आयोजन में शामिल होने के लिए सीेएम शिवराज सिंह चौहान भी उज्जैन पहुंचे हैं।
विज्ञापन
1 of 11
गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने सीएम शिवराज पहुंचे उज्जैन
- फोटो : सोशल मीडिया
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा गुड़ी पड़वा इस बार उज्जैन के लिए खास है। पहली बार इस दिन को उज्जैन के गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत एक दिन पहले महाकाल के आंगन से हुई जहां गौरव य़ात्रा निकाली गई। शनिवार शाम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन पहुंचे। वे गौरव दिवस के कार्यक्रम में भाग लेंगे।
दरअसल, गुड़ी पड़वा पर पहली बार उज्जैन का जन्मदिन गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत मोक्षदायिनी शिप्रा तट पर विक्रमोत्सव अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर भजनों की प्रस्तुति देंगे। शनिवार शाम करीब 6 बजे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान उज्जैन पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। वे महावीर तपोभूमि के पास नवाखेड़ा गांव में प्रतिभा सिंटैक्स के नए उद्योग का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद नीलगंगा में लगे संभागीय हाट बाजार और गौरव मेला देखने जाएंगे। सीएम शिवराज शाम 7.20 बजे रामघाट पहुंचकर विक्रमोत्सव अंतर्गत होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। विक्रमोत्सव के कैलेंडर सहित कुछ किताबों का विमोचन करेंगे। रात करीब 10.15 बजे इंदौर रवाना होंगे। इधर हिंदू नववर्ष को लेकर शहर को भी सजाया गया है। प्रमुख चौराहों पर ध्वज और तोरणद्वार लगाए गए हैं। सुबह शिप्रा के रामघाट पर शंख, शहनाई की ध्वनि के साथ सूर्य को अर्घ्य दिया गया। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर के शिखर पर नया ध्वज चढ़ाया। महाकाल का नीम मिश्रित जल से अभिषेक कर पंचांग का पूजन किया गया। शक्तिपीठ हरसिद्धि सहित गढ़कालिका व अन्य माता मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
गौरव दिवस यात्रा में शामिल हुए बड़ी संख्या में शहरवासी
- फोटो : सोशल मीडिया
महाकाल मंदिर से निकाली गौरव य़ात्रा
गुड़ी पड़वा के एक दिन पहले शुक्रवार को महाकाल मंदिर से गौरव यात्रा निकाली गई जो प्रमुख मार्गों से होते हुए टॉवर चौक पहुंची। इस गौरव यात्रा में महाराज विक्रमादित्य एवं उनके नवरत्नों की झांकी, भृर्तहरि के व्यक्तित्व पर आधारित झांकी, महाकालेश्वर मंदिर की झांकी, ढोल, नगाड़े, झांझ, मंजीरा, बैंड पार्टी, हाथी, बैलगाड़ी आदि आकर्षण के केंद्र थे। मुंबई के आराध्य ढोलक दल के सदस्यों ने ढोल की थाप पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
3 of 11
ढोल की थाप और डमरू की ध्वनि से गुंजायमान हुआ शहर
- फोटो : सोशल मीडिया
इंदौर के राजकमल बैंड, मादुस्कर मित्र मंडल की झंझ- मंजीरा-डमरू की प्रस्तुति देते हुए कलाकार उज्जैन गौरव यात्रा में सम्मिलित हुए। गौरव यात्रा महाकाल चौराहा, गुदरी बाजार, गोपाल मंदिर, कंठाल चौराहा, नई सड़क, दौलतगंज, मालीपुरा, देवासगेट, चामुंडा माता से फ्रीगंज पुल से होकर टॉवर चौक फ्रीगंज पहुंचकर समाप्त हुई। इसमें मंत्री मोहन यादव, विधायक पारस जैन, कलेक्टर आशीष सिंह, मंदिर समिति प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ सहित मंदिर के कर्मचारी मौजूद थे।
4 of 11
इस तरह जगमग रहा रामघाट
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरव दिवस के उपलक्ष्य में उज्जैन को आकर्षक रूप से सजाया गया। रामघाट रोशनी से जगमग हुआ। नजारे ने सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन
5 of 11
प्रतिभा स्वराज प्रा.लि ग्रीन गारमेंट फैक्ट्री के भूमिपूजन कार्यक्रम में संबोधित करते शिवराज
- फोटो : सोशल मीडिया
उज्जैन पहुंचने के बाद सीएम शिवराज ने पहले प्रतिभा स्वराज प्रा.लि ग्रीन गारमेंट फैक्ट्री का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि आज उज्जैन का गौरव दिवस मनाया जा रहा है। भगवान महाकाल की नगरी अवंतिका का पुर्नरुद्धार हो रहा है। उज्जैन का सांस्कृतिक और औद्योगिक पुर्नरुद्धार हो रहा है। उज्जैनवासियों आपको बधाई।
विज्ञापन
6 of 11
सीएम ने बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद सीएम ने गौरव दिवस के उपलक्ष्य में निकली बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
7 of 11
पार्श्व गायक कैलाश खेर का स्वागत करते सीएम
- फोटो : सोशल मीडिया
ख्यात पार्श्व गायक कैलाश खेर सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए उज्जैन पहुंचे। यहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया।
8 of 11
व्यापार मेले एवं प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे सीएम
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरव दिवस के अवसर पर ही बाबा महाकाल की नगरी में हाट व्यापार मेले एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया।
9 of 11
विक्रम संवत आधारित पंचांग व तिथि पत्र का किया विमोचन
- फोटो : सोशल मीडिया
उज्जैन गौरव दिवस कार्यक्रम व विक्रमोत्सव समापन समारोह में विक्रम संवत पर आधारित तिथि पत्र एवं पंचांग का सीएम शिवराज व अन्य अतिथियों ने विमोचन किया।
10 of 11
प्रदर्शनी का अवलोकन करते सीएम
- फोटो : सोशल मीडिया
इधर उज्जैन में विक्रमोत्सव के अंतर्गत शिप्रा तट पर सांस्कृतिक आयोजन हुआ जिसमें कैलाश खेर ने प्रस्तुति दी। सीएम शिवराज ने कैलाश खेर का स्वागत किया। सीएम ने कहा कि विक्रम संवत के अवसर पर मैं आपको उज्जैन का गौरव याद दिलाने आया हूं। इसकी धार्मिक, सांस्कृतिक पृष्ठभूमि युगों से पुष्पित पल्लवित हो रही है। हर युग में उज्जैन का अस्तित्व रहा है। भगवान महाकाल की पावन नगरी उज्जैन में होटलों के नाम केवल अंग्रेजी में लिखे हैं। मैं आप सबसे आग्रह करता हूं कि अंग्रेजी के साथ साथ हिन्दी में भी नाम लिखना चाहिए।
उज्जैन गौरव दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि महाकाल की नगरी से भिक्षावृत्ति को समाप्त करने के लिए आज हम सब संकल्प लेंगे। हम ऐसे बच्चों को समझाएंगे कि भिक्षावृत्ति न करें। सरकार और समाज मिलकर इन बच्चों की शिक्षा और भोजन की व्यवस्था करेंगे। यह भी कहा कि गुंडे बदमाशों को मप्र की धरती पर बख्शा नही जाएगा। मां, बहन, बेटियों की तरफ बुरी नजर डालने वाले दुष्टों के घर बुल्डोजर चलेगा। जमींदोज कर दिए जाएंगे।