प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को श्री महाकाल लोक का लोकार्पण किया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को समूचे मध्यप्रदेश ने लाइव देखा। कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए गांवों और शहरो में बड़ी टीवी स्क्रीन लगाई गई थी। प्रदेश के 17,722 मंदिरों में पूजा-अर्चना, दीप प्रज्ज्वलन, भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। 899 मंदिरों में वृहद कार्यक्रम मंदिर समितियों, स्थानीय प्रशासन और श्रद्धालुओं के सहयोग से आयोजित किए गए। राजधनी में कर्फ्यू वाली माता, बड़ वाले महादेव समेत शहर के मंदिरों में बड़े आयोजन हुए। शहर के प्रसिद्ध कर्फ्यू वाली माता मंदिर के सामने बड़ी रंगोली बनाई गई। इसमें श्री महाकाल लोक उज्जैन को दिखाया गया था।