फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्योपुर: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने वालों के घर तोड़े, आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेजा

Sun, 20 Mar 2022 04:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर

सार

श्योपुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन ने तीनों आरोपियों के घरों भी तोड़े गए हैं। इस मामले में मुख्यमंत्री ने कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
 
विज्ञापन
1 of 4
बुलडोजर से तीनों आरोपियों के घरों को तोड़ दिया गया। - फोटो : अमर उजाला
श्योपुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन ने तीनों आरोपियों के घरों भी तोड़े गए हैं। इस मामले में मुख्यमंत्री ने कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
 
विज्ञापन

2 of 4
इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर में काली तलाई के जंगलों में लकड़ी बीनने पहुंची नाबालिग के साथ मोहसिन, रियाज और शहनवाज ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने नाबालिग की रिपोर्ट पर तीनों आरोपियों पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया था। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को पुलिस ने उनको न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया है।


 
विज्ञापन

3 of 4
इस मामले में मुख्यमंत्री ने कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। - फोटो : अमर उजाला
रविवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे आरोपियों के घर प्रशासन की टीम पहुंच गई थी। बुलडोजर से तीनों के घरों को तोड़ दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। इन आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की भी जानकारी मिली है, ऐसे में प्रशासन अब इन पुराने रिकार्ड को भी निकलवा रहा है।
 
विज्ञापन

4 of 4
कार्रवाई के दौरान काफी भीड़ भी लग गई थी। - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि श्योपुर के देहात थाना क्षेत्र के काली तलाई गांव की घटना है। जिस वक्त किशोरी जंगल में लकड़ियां इकट्ठी कर रही थी उस दौरान इसे अकेला पाकर तीनों आरोपी उसका मुंह बंद कर उसे जंगल की तरफ ले गए। आरोपियों ने नाबालिग के साथ बारी-बारी से रेप किया। हादसे के बाद पीड़िता जंगल से भाग रही थी, इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने उसे देखा और उसके परिजनों को सूचना दी।  नाबालिग ने परिजनों को अपने साथ दुष्कर्म की वारदात के बारे में बताया। नाबालिग तीनों आरोपियों को पहचानती थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें