फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur News: धूमधाम से निकली ओंकारेश्नर महादेव की सवारी, जगह-जगह हुआ पूजन अर्चन

Mon, 19 Aug 2024 09:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

Shajapur News: धूमधाम से निकली ओंकारेश्नर महादेव की सवारी, जगह-जगह हुआ पूजन अर्चन
विज्ञापन
1 of 3
ओंकारेश्नर महादेव - फोटो : अमर उजाला

शाजापुर नगर सहित अंचल के शिवालयों में सावन महीने के आखिरी सोमवार को दिनभर भक्तों की भीड़ देखी गई। सुबह से ही मंदिरों पर श्रृद्धालुओं का पहुंचना प्रारंभ हो गया था, जो देर शाम तक चलता रहा। वहीं, शाम पांच बजे से धानमंडी स्थित ओंकारेश्वर महादेव रथ में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। 

विज्ञापन

2 of 3
पूजन अर्चन करती हुई महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद बाबा को पालकी में विराजित किया, फिर सवारी शुरू हुई। भक्तों ने पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया। बाबा ओंकारेश्वर की सवारी वजीरपुरा, बालवीर हनुमान मंदिर, लालपुरा होते हुए महादेव घाट पहुंची। आरती के बाद सवारी यहां से मगरिया, सोमवारिया बाजार, आजाद चौक, छोटा चौक, किला रोड होते हुए मंदिर प्रागंण पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
मंदिर में मौजूद भक्त - फोटो : अमर उजाला

पालकी के साथ ढोल नगाड़े बजाते एवं शंखनाद करते हुए महाकाल के जयकारे लगाते लोग शामिल रहे।वापस मंदिर पहुंचने पर महाआरती कर प्रसादी वितरण किया गया।शाजापुर में ओंकारेश्वर की सवारी निकाले जाने के साथ ही जिले के सलसलाई, मोरटाकेवड़ी सहित अन्य स्थानों पर भी सवारी निकाली गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें