शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में 5 बरातियों की मौत ही गई, जबकि करीब 30 से ज्यादा बराती घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जिसमें 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, लखनऊ के बंथरा के बनी मोहन मार्ग पर शुक्रवार देर रात पिकअप और टैंकर की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 3
हादसे में घायल बराती।
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार जयसिंहगर के ग्राम ढोलर से एक पिकअप वाहन में 42 लोग सवार होकर बरात लेकर देवलोंद की ओर जा रहे थे, तभी ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम टिहकी के पास बरातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप में सवार चार बरातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप।
- फोटो : अमर उजाला
सड़क हादसे में 30 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। मामले की जानकारी लगते ही शहडोल पुलिस जोन ADGP डीसी सागर व कलेक्टर वन्दना वैध एसपी, एडिशनल एसपी मौके पर पहुंचे और मुआयना किया।