फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol Accident: बरातियों से भरी पिकअप पलटी, पांच की मौत, 30 से ज्यादा बराती घायल

Sat, 18 Jun 2022 11:41 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol Accident: बरातियों से भरी पिकअप पलटी, पांच की मौत, 30 से ज्यादा बराती घायल
विज्ञापन
1 of 3
शहडोल जिला अस्पताल में भर्ती घायल मरीज। - फोटो : अमर उजाला
शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में 5 बरातियों की मौत ही गई, जबकि करीब 30 से ज्यादा बराती घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जिसमें 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, लखनऊ के बंथरा के बनी मोहन मार्ग पर शुक्रवार देर रात पिकअप और टैंकर की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि  छह लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 3
हादसे में घायल बराती। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार जयसिंहगर के ग्राम ढोलर से एक  पिकअप वाहन में 42 लोग सवार होकर बरात लेकर देवलोंद की ओर जा रहे थे, तभी ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम टिहकी के पास बरातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप में सवार चार बरातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप। - फोटो : अमर उजाला
सड़क हादसे में 30 से अधिक लोगों के  घायल होने की खबर है। मामले की जानकारी लगते ही शहडोल पुलिस जोन ADGP डीसी सागर व कलेक्टर वन्दना वैध एसपी, एडिशनल एसपी मौके पर पहुंचे और मुआयना किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें