फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: दीपों से हिंदी की आकृति बनाकर MBBS पाठ्यक्रम का स्वागत, विधायक बोले- ऐतिहासिक कदम, देखें तस्वीरें

Sun, 16 Oct 2022 01:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

चिकित्सा शिक्षा के हिंदी पाठ्यक्रम के शुभारंभ की पूर्व संध्या पर सीहोर जिले में नागरिकों ने दीप प्रज्वलित कर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
1 of 8
MBBS पाठ्यक्रम का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
चिकित्सा शिक्षा के हिंदी पाठ्यक्रम के शुभारंभ की पूर्व संध्या पर सीहोर जिले में नागरिकों ने दीप प्रज्वलित कर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

2 of 8
दीपों से हिंदी की आकृति - फोटो : अमर उजाला
हिंदी के ज्ञान के प्रकाश के रूप में विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर सहित अनेक अधिकारियों, नागरिकों और छात्र-छात्राओं ने 500 से अधिक दीप प्रज्वलित कर हिंदी शब्द की आकृति बनाई।
विज्ञापन

3 of 8
MBBS पाठ्यक्रम का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर विधायक सुदेश राय ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर मध्यप्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के हिंदी पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है। हमारी मातृभाषा हिंदी को सर्वश्रेष्ठ भाषा के रूप में विकसित करने के लिए सरकार का यह एक ऐतिहासिक कदम है।

4 of 8
MBBS पाठ्यक्रम का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने छात्रों से कहा, मातृभाषा हिंदी को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करें। सभी भाषाओं का ज्ञान हो, लेकिन प्राथमिकता हमेशा मातृभाषा हिंदी भाषा को ही दें।
विज्ञापन

5 of 8
MBBS पाठ्यक्रम का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि चिकित्सा के हिंदी पाठ्यक्रम के शुभारंभ से एक दिन पूर्व आयोजित इस ज्ञान के प्रकाश कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिन्दी की महत्वता से सभी को अवगत कराना है। हमारे देश की संस्कृति की रक्षा करना और उसे आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है
विज्ञापन

6 of 8
MBBS पाठ्यक्रम का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में एसडीएम अमन मिश्रा ने सभी को भोपाल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

7 of 8
MBBS पाठ्यक्रम का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भोपाल पहुंचे। शाह भोपाल के लाल परेड ग्राउंड से मेडिकल की पढ़ाई के हिंदी पाठ्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसमें मेडिकल के प्रथम वर्ष की तीन हिंदी की किताबों का विमोचन किया जाएगा। इसके लिए लाल परेड ग्राउंड के कार्यक्रम में करीब 50 हजार लोगों को बुलाने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

8 of 8
विधायक बोले- ऐतिहासिक कदम - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ग्वालियर में महाराजपुरा एयरपोर्ट पर करीब 500 करोड़ की लागत से नए बनने वाले टर्मिनल भवन एवं एयरपोर्ट के विस्तार कार्य का भूमिपूजन करेंगे। शाह ग्वालियर व्यापार मेला मैदान में आयोजित सम्मेलन में शामिल होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें