फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: आष्टा में 422 जोड़े हुए एक-दूजे के, 385 हिंदू वर-वधू ने लिए फेरे तो 37 मुस्लिम जोड़ों ने पढ़ा निकाह

Thu, 23 Feb 2023 06:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत आष्टा में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में 422 जोड़ों का विवाह हुआ। इसमें 37 जोड़े मुस्लिम थे, जिन्होंने निकाह पढ़ा।
विज्ञापन
1 of 2
सीहोर के आष्टा में 37 मुस्लिम जोड़ों का निकाह हुआ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत आष्टा में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में 422 जोड़ों का विवाह हुआ। इसमें 37 जोड़े मुस्लिम थे, जिन्होंने निकाह पढ़ा। कलेक्टर प्रवीण सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने नव दंपतियों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कहा कि पहले बेटी के जन्म के साथ ही मां-बाप को उसके विवाह की चिंता सताने लगती थी, लेकिन मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना ने गरीब मां-बाप को बेटियों की शादी की चिंता से मुक्त कर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना लागू होने के बाद से अब बेटियों की शादी पूरे धूमधाम से हो रही है। बेटी के जन्म पर अब उत्सव मनाए जाने लगे हैं। उन्होंने सामूहिक विवाह सम्मेलन के बेहतर आयोजन के लिए आयोजकों और प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों की तारीफ भी की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
आष्टा में 422 जोड़ों का विवाह हुआ - फोटो : अमर उजाला

विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल इंजीनियर ने कहा कि आज बेटी बोझ नहीं, वरदान है। प्रदेश में बेटी के जन्म से लेकर विवाह तक अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। आज बेटियां मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के चलते समाज में बदलाव आया है। प्रदेश में बेटी के जन्म पर खुशियां मनाई जाती हैं। गरीब मां बाप की बेटियों की शादी अब बड़े धूमधाम से हो रही है।

सामूहिक विवाह सम्मेलन में आए अनेक बेटियों के माता पिता और बेटियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके द्वारा चलाई जा रही योजना के कारण ही उनका विवाह बड़ी धूमधाम से हो पाया है। उन्होंने इस आयोजन में की गई व्यवस्थाओं को बेहतर बताते हुए कहा कि उन्हें किसी तरह की कोई कठिनाई नहीं आई। विवाह संस्कार भी बहुत अच्छे ढंग से विधि-विधान से संपन्न हुआ।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें