फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: अमरगढ़ के जंगल में बाढ़ में फंसे 100 से ज्यादा पर्यटकों को बचाया, प्रतिबंध के बाद भी आ रहे लोग

Mon, 05 Sep 2022 11:17 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर जिले के अमरगढ़ के जंगलों में बाढ़ में फंसे 100 से ज्यादा पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। साथ ही यहां आने वाले पर्यटकों को बारिश में न आने की सलाह दी गई हैं। 
विज्ञापन
1 of 3
अमरगढ़ के जंगल में फंसे 100 से ज्यादा पर्यटकों को बचाया - फोटो : अमर उजाला
सीहोर जिले में बारिश के दौरान शाहगंज रोड स्थित अमरगढ़ पिकनिक स्पॉट पर भारी बारिश के कारण बरसाती नदी में बाढ़ आने से 100 से ज्यादा लोग अमरगढ़ के जंगल में फंसे हुए थे। सूचना मिलने पर बुधनी एसडीएम राधेश्याम बघेल तथा नायब तहसीलदार अंबर पंथी, डीएफओ एवं डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट कुलदीप मलिक एसडीआरएफ टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
 
विज्ञापन

2 of 3
अमरगढ़ के जंगल में बाढ़ में फंस गए थे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
बाढ़ में फंसे 100 से ज्यादा पर्यटकों को बचाया
दरअसल बारिश के मौसम में बड़ी संख्या में पर्यटक अमरगढ़ पिकनिक स्पॉट पर पहुंचते हैं। हाल ही में बाढ़ में फंसे लोग भी यहां पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे थे, लेकिन बारिश आने के कारण बरसाती नदी में बाढ़ आ गई और पर्यटक फंस गए। पर्यटकों के जंगल में फंसे होने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने सभी व्यक्तियों के सुरक्षित निकाले जाने तक पल-पल की जानकारी की। सभी पर्यटकों के निकालने जाने के बाद जंगल में सर्चिंग भी की गई, ताकि यदि कोई छूट गया हो तो उसे निकाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
अधिकारियों ने बारिश में पर्यटकों को न आने की हिदायत दी है। - फोटो : सोशल मीडिया
पर्यटकों को दी गई ना आने की हिदायत
सीहोर जिले के अमरगढ़ में बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने आते हैं। वर्षा काल में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ऐसे स्थानों पर कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है। एसडीएम  राधेश्याम बघेल ने बताया कि सभी लोगों को बारिश के दौरान अमरगढ़ नहीं आने की सख्त हिदायत दी गई। इसके बाद भी यदि कोई अमरगढ़ आता है तो उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें