रोड शो
- फोटो : अमर उजाला
यह थे उपस्थित
कार्यक्रम में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, पिछड़ा वर्ग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, राज्य मंत्री दिलीप सिहं अहिरवार, अनुसूचित जनजाति वित्त निगम की अध्यक्ष निर्मला बारेला, विधायक सुदेश राय, विधायक गोपाल सिंह इंजिनियर, खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव, पूर्व विधायक रामपाल सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, गुरू प्रसाद शर्मा, रघुनाथ भाटी, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, भैरूंदा नगर परिषद अध्यक्ष मारूति शिशिर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह मेवाड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
भैरूंदा में रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री, केंद्रीय कृषि मंत्री तथा केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री का नगरवासियों ने किया अभिनंदन
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान के आज भैरूंदा पहुंचने पर रोड शो के दौरान नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर तथा फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिहं चौहान रोड शो के दौरान मुख्य मार्ग, भैरूंदा बाजार के अंदर से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। रोड शो के दौरान अतिथियों के स्वागत के लिए जगह-जगह मंच बनाए गए। रोड शो के दौरान घरों की बालकनियों से बच्चों, महिलाओं तथा बुजुर्गों द्वारा मुख्य अतिथियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जगह-जगह नागरिकों द्वारा अतिथियों को हल, साफा, मूर्ति सहित अनेक वस्तुएं स्मृति चिन्ह स्वरूप भेंट की गईं।