शिव भक्ति में डूबा सीहोर
- फोटो : अमर उजाला
17 को धीरेन्द्र शास्त्री पहुंचेंगे धाम
17 फरवरी को बागेश्वर धाम के प्रसिद्ध कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री भी कुबेरेश्वर धाम पहुंचेंगे। उनके आगमन से श्रद्धालुओं में और अधिक उत्साह देखा जा रहा है। 85 एकड़ का विशाल पार्किंग क्षेत्र तैयार किया गया है, ताकि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की सुविधा हो सके। ‘ग्रीन शिवरात्रि’ का यह आयोजन पूरे देश में एक नई मिसाल बन रहा है। विट्ठलेश सेवा समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे ‘ग्रीन शिवरात्रि’ के संकल्प के साथ जुड़ें, कतार व्यवस्था का पालन करें और धाम की स्वच्छता बनाए रखें। एक पौधा अवश्य लगाएं और भगवान शिव की भक्ति के साथ धरती को हरा-भरा बनाने का प्रण लें।