मऊगंज घटना में जान गंवाने वाले एएसआई गौतम की अंतिम विदाई
- फोटो : अमर उजाला
कलेक्टर और एसपी ने दिया कंधा
एएसआई गौतम को विदाई देने पूरा गांव ही उमड़ पड़ा। अंतिम यात्रा में कलेक्टर और एसपी ने उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया। राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने पवैया गांव पहुंचकर शहीद को पुष्प चक्र अर्पित किया।
मिलेगा शहीद का दर्जा, परिजन को नौकरी और एक करोड़
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जिला मऊगंज के शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में हुई दुर्घटना में कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राण देने वाले एएसआई (25वीं बटालियन) रामचरण गौतम को शहीद का दर्जा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्व. गौतम के आश्रितों को एक करोड़ रुपए की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद रामचरण गौतम के पात्र उत्तराधिकारी को शासकीय सेवा में लिया जाएगा। यह उनके बलिदान के प्रति श्रद्धा, आस्था और राज्य सरकार की परंपरा व कर्तव्य का प्रकटीकरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद रामचरण गौतम की कर्तव्य परायणता और उनका बलिदान चिर-स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में घायलों के इलाज के लिए यथायोग्य व्यवस्था की जा रही है।