फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाम सतना कलेक्टर: कोरोना काल में माता-पिता को खो चुके बच्चों संग खेली होली, देखें ये मनमोहक तस्वीरें

Fri, 10 Mar 2023 09:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

Satna Collector played Holi with children who lost their parents during Corona period view photos
सलाम सतना कलेक्टर: कोरोना काल में माता-पिता को खो चुके बच्चों संग खेली होली, देखें ये मनमोहक तस्वीरें
 
विज्ञापन
1 of 6
बच्चों संग होली खेलते हुए - फोटो : अमर उजाला
सतना कलेक्टर बंगले में शुक्रवार सुबह कोरोना काल में अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों के लिए खुशियों के नए रंग लेकर आई। कलेक्टर सपरिवार जिले भर के इन बच्चों के मेजबान बने और अपने निवास में इन बाल मेहमानों की खूब आवभगत की।
विज्ञापन

2 of 6
सतना कलेक्टर की पत्नी बच्चों संग - फोटो : अमर उजाला
कलेक्ट अनुराग वर्मा के साथ उनके विशेष रूप से बाल सुलभ साज-सज्जा युक्त कलेक्टर बंगले में जिले भर से आए मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना के 35 और मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के 37 बच्चों ने आत्मीयता पूर्वक होली मनाई।
विज्ञापन

3 of 6
बच्चों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
रंग-गुलाल के साथ मस्ती की। बच्चों ने फिसलन पट्टी, झूले और डीजे डांस का मजा लिया। बच्चे जब वापस लौटे तो उनके हाथों में गिफ्ट और चेहरों पर खुशी भरी मनमोहक मुस्कान नजर आई।

4 of 6
खुशी मनाते हुए बच्चे - फोटो : अमर उजाला
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन ने कलेक्टर अनुराग वर्मा की विशेष पहल पर शुक्रवार को कलेक्टर बंगले में बाल रंग 'बच्चों के संग होली मिलन' का आयोजन किया गया था। यह आयोजन कोरोना काल में अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों के लिए खुशियां बांटने का था।
विज्ञापन

5 of 6
बच्चों से मिलते हुए अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
कलेक्टर अनुराग वर्मा, उनकी पत्नी और उनकी नन्ही बेटियों ने इन बच्चों पर पुष्प वर्षा कर गुलाल लगाया। आत्मीयता से होली खेल कर अपनेपन का एहसास दिलाया। कलेक्टर निवास में पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता और आयुक्त नगर निगम राजेश शाही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बच्चों से मिलते हुए कलेक्टर की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
वहीं, सीईओ जिला पंचायत परीक्षित झाड़े महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी सौरभ सिंह और उनकी टीम, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष राधा मिश्रा और समिति की सदस्य टीम मातृछाया और चाइल्ड लाइन, वन स्टाप सेंटर की टीम भी बच्चों को खुशियां बांटने में सहभागी बने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें