फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohan & Seema Photo: सीएम मोहन और पत्नी सीमा का रीवा से है गहरा नाता, चाय पर चर्चा करते ताजा की स्कूल की यादें

Wed, 16 Oct 2024 04:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

Mohan & Seema Photo: सीएम मोहन और पत्नी सीमा का रीवा से है गहरा नाता, चाय पर चर्चा करते ताजा की स्कूल की यादें
विज्ञापन
1 of 8
मोहन यादव की पत्नी सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

अगर आपके बचपन का कोई बेहद अजीज दोस्त कई साल के बाद आपको अचानक फोन करके यह कह दे कि आप घर आइए मैं आपके साथ चाय पर चर्चा करना चाहती हूं। यकीनन आप खुशी से झूम उठेंगे। कुछ ऐसा ही वाक्या हुआ रीवा नगर निगम के अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय के साथ। उनकी एक बचपन की क्लासमेट कई साल बाद अचानक अपने घर रीवा आई। अपने भाई से फोन लगवाकर कहलवाया कि वह अपने स्कूल के दोस्त व्यंकटेश के साथ बैठकर चाय पीना चाहती है। 

विज्ञापन

2 of 8
सीमा यादव सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

इतना सुनकर नगर निगम अध्यक्ष की खुशी का ठिकाना नहीं था। वह भागते हुए अपने बचपन की दोस्त से मिलने उनके घर पहुंचे। चाय पर चर्चा करते हुए बचपन की यादें ताजा की और स्कूल के दिनों को याद किया। व्यंकटेश पाण्डेय की महिला मित्र कोई और नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव की पत्नी सीमा यादव हैं।

विज्ञापन

3 of 8
मोहन यादव की पत्नी सीमा यादव सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव का रीवा से गहरा नाता है। क्योंकि वह यहां के दामाद भी हैं। सीएम मोहन यादव की पत्नी सीमा यादव रीवा की रहने वाली हैं। उनका मायका रीवा शहर के संजय नगर कलोनी में है। सीएम मोहन यादव का विवाह ब्रम्हानंद यादव की बेटी सीमा यादव के साथ साल 1992 में सम्पन्न हुआ था। बेटी सीमा यादव ने अपनी प्राथमिक शिक्षा रीवा के जेल रोड में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर से की थी। उस दौरान स्कूल में पढ़ाई करने वाली सीमा यादव के कई क्लासमेट थे, जो अब उच्च पदों पर देश के अलग स्थानों में विराजमान हैं।

4 of 8
सीमा यादव के जानने वाले लोग - फोटो : अमर उजाला

सीएम मोहन यादव की पत्नी सीमा यादव के इन्हीं दोस्तों में से एक सबसे प्यारे और भाई जैसे बचपन के दोस्त व्यंकटेश पाण्डेय हैं। जो शहर के द्वारिका नगर में निवासरत हैं और वर्तमान में वह भारतीय जनता पार्टी के नेता होने के साथ ही रीवा नगर निगम के अध्यक्ष हैं। 

विज्ञापन

5 of 8
एक दूसरे से मिलते हुए - फोटो : अमर उजाला

बात बीते सोमवार की देर शाम की है, जब उत्तर प्रदेश से लौटते वक्त रीवा आई सीमा यादव ने घर पहुंचते ही अचानक अपने बड़े भाई सदानंद यादव से कहा कि मैं अपने दोस्त व्यंकटेश से मिलना चाहती हूं। उन्हें फोन करके घर बुलाइए। भाई ने तत्काल फोन घुमाया और व्यंकटेश पाण्डेय को सूचना दी। सूचना मिलते ही उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह तत्काल गाड़ी पर सवार हुए और सीमा यादव से मिलने उनके घर पहुंच गए। 

विज्ञापन

6 of 8
मोबाइल में पुरानी तस्वीरें देखते हुए - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम के अध्यक्ष व्यंकटेश पांडे ने सीएम की पत्नी सीमा यादव के साथ हुई चाय पर चर्चा को लेकर खास बातचीत की और बचपन की यादों के साझा किया। सोमवार को सीमा यादव अपने मायके आई थीं। उन्होंने अपने बड़े भाई से फोन करके चाय पर चर्चा करने की इच्छा जताई थी। यह सुनकर उन्हें अपना बचपना याद आ गया। व्यंकटेश पाण्डेय ने अपने परिवार को इसकी सूचना दी और कार में सवार होकर अपनी बचपन की बहन जैसी दोस्त सीमा यादव से मिलने उनके मायके वाले घर पहुंच गए। 

विज्ञापन

7 of 8
सीमा सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

व्यंकटेश पाण्डेय ने बताया कि सब लोगों ने एक साथ बैठकर काफी देर तक चाय पर चर्चा करते हुए अपने बचपन के स्कूल वाले दिनों को याद किया। एक पुरानी तस्वीर के जरिए अन्य सभी दोस्तों के बारे में एक दूसरे से जानकारी भी जुटाई। नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पांडे ने कहा कि स्कूल के दिनों में सीमा उनकी अच्छी सहपाठी थीं। शिशु से लेकर दोनों रीवा के सरस्वती स्कूल में शिशु से लेकर 5वीं तक एक साथ पढ़ाई की और एक अच्छी दोस्त होने के साथ ही सीमा उनके लिए बड़ी बहन की तरह हैं। साथ पढ़े इससे पहले स्कूल के दोनों सहपाठी तकरीबन 16 साल पहले मिले थे। चाय पर चर्चा करते हुए दोनो बचपन की यादें ताजा की। 


 
विज्ञापन

8 of 8
स्कूल की पुरानी तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

व्यंकटेश पाण्डेय ने अपनी बचपन की दोस्त सीएम मोहन यादव की पत्नी सीमा यादव की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्हें देखकर यह कोई नहीं कह सकता कि यह मुख्यमंत्री की पत्नी हैं। सीमा बहन सहज और बेहद साधारण व्यक्तित्व वाली महिला हैं। उनके बारे जो भी तारीफ की जाए, वह कम होगी। व्यंकटेश ने कहा कि कोई कितनी भी ऊंचाइयां क्यों न छू ले। लेकिन जब बचपन के दोस्तों का साथ पाकर पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं तो उसका एहसास अद्भुत होता है। रीवा की बेटी होने के साथ ही सीमा यादव मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की पत्नी है। वह स्कूल के दिनों की मेरी अच्छी दोस्त है और वह मेरे लिए बड़ी बहन की तरह हैं और यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें