उपद्रवियों ने किया बरात पर पथराव।
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल जीरापुर के माताजी मोहल्ले में रहने वाले मदनलाल मालवीय की बेटी अंजू की शादी थी, मंगलवार को आगर जिले के सुसनेर से दूल्हा लक्की चौहान की बरात जीरापुर आई थी। जहां रात करीब 12 बजे घोड़ी पर सवार दूल्हा और बरात का जुलूस निकल रहा था। मदनलाल मालवीय का परिवार बरात के स्वागत में घर के बाहर खड़ा था।
घर से बरात कुछ ही दूरी पर थी जहां बराती डांस कर रहे थे, उसी दौरान जब बरात माता जी मोहल्ले में स्थित मस्जिद के सामने से निकली जहां कुछ लोगों ने बरात के ढोल और बैंड बन्द करवा दिए, क्योंकि लोगों का कहना है कि मस्जिद के आगे बैंड ओर ढोल को बजाने नही दिया जाता है, बैंड और ढोल के साथ बरात माता जी मन्दिर के सामने पहुंची जहां ढोल बजाने पर एक विशेष समुदाय के लोगों ने हंगामा करते हुए,ढोल वाले युवक की पिटाई कर दी, उसके बाद हंगामा हो गया और धर्म विशेष के कुछ उपद्रवियों ने बरात कर पथराव शुरू कर दिया। जिसमें 4 बराती गंभीर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जीरापुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, हंगामे की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो गए।